सलमान खान की मातृभूमि में हुए बड़े बदलाव, 40 पर्सेंट फिल्म दोबारा हुई शूट, जानें वजह

Harshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में हैं। पहले फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान से मातृभूमि किया गया। अब खबर है कि फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं। फिल्म का 40 पर्सेंट हिस्सा दोबारा शूट किया गया है। 

सलमान खान की मातृभूमि में हुए बड़े बदलाव, 40 पर्सेंट फिल्म दोबारा हुई शूट, जानें वजह

अपूर्व लाखिया की फिल्म मातृभूमि को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सलमान खान की इस फिल्म में कई बड़े बदलाव किए गए हैं जिसकी वजह से फिल्म का 40 पर्सेंट हिस्सा दोबारा शूट किया गया है। फिल्म का नया कट समिट कर दिया गया है। सलमान खान की फिल्म को अब एनओसी का इंतजार है। सलमान खान की फिल्म 2020 में भारत और चीन के बीच हुए विवाद पर आधारित फिल्म थी, लेकिन अब दोनों देशों के बीच रिश्तों में सुधार है जिस वजह से रक्षा मंत्रालय ने फिल्म में बदलाव का अनुरोध किया है।

भारत-चीन के रिश्तों में सुधार की वजह से फिल्म में किए गए बदलाव

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, “चीन और भारत के बीच रिश्तों में सुधार आया है, रक्षा मंत्रालय को सलमान खान की फिल्म के कंटेंट को लेकर कुछ आपत्तियां थीं जिसे अब बदला गया है।”

फिल्म का 40 पर्सेंट हिस्सा दोबारा शूट किया गया है

सूत्रों ने मीडिया पोर्टल को बताया, “पहले, ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित थी। लेकिन रक्षा मंत्रालय के अनुरोध के बाद, सलमान खान और डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने फिल्म का 40 पर्सेंट हिस्सा दोबारा शूट किया है। इस री-शूट में फिल्म को ज्यादा काल्पनिक किया गया है। फिल्म में कुछ रोमांटिक सीन्स और बैकस्टोरी जैसी चीजों को जोड़ा गया है। मेकर्स ने फिल्म का नया कट जमा कर दिया है और अब उन्हें एनओसी का इंतजार है। लेकिन मंत्रालय को अब भी आशंकाएं हैं।”

फिल्म में नहीं होगा चीन का नाम

रिपोर्ट के मुताबिक, “सलमान खान की फिल्म से जो अनुरोध किए गए हैं उनमें ये भी शामिल है कि फिल्म में चीन के नाम को ना इस्तेमाल किया जाए। मेकर्स को ये बात पहले ही बता दी गई थी। मातृभूमि का जो नया कट जमा किया गया है, उसमे चीन का नाम कहीं नहीं है।” हालांकि, अभी इस खबर पर फिल्ममेकर अपूर्व या एक्टर सलमान खान का कोई आधिकारिक कमेंट सामने नहीं आया है।

पहले 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी फिल्म

मातृभूमि का नाम पहले बैटल ऑफ गलवान था। यह फिल्म पहले 17 अप्रैल को रिलीज होनी थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि फिल्म मई में रिलीज हो सकती है, लेकिन अभी इसपर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

सलमान खान ने इस बीच वामशी पेडिपल्ली की एक फिल्म साइन की है। फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा नजर आनेवाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जा सकती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।