सलमान खान- करीना कपूर की जोड़ी इस सुपरहीरो फिल्म में फिर दिखेगी साथ? राज-डीके हैं डायरेक्टर

May 04, 2026 10:54 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान और करीना कपूर खान एक बार फिर साथ आ सकते हैं। राज और डीके की अगली सुपरहीरो फिल्म के लिए सलमान ने खुद एक्ट्रेस से बात की है। अगर ऐसा हुआ तो ये जोड़ी की 5वीं फिल्म होगी।

सलमान खान- करीना कपूर की जोड़ी इस सुपरहीरो फिल्म में फिर दिखेगी साथ? राज-डीके हैं डायरेक्टर

सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त वापसी की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें से एक फर्जी और फैमिली मैन जैसी शानदार वेब सीरीज बनाने वाले राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान नजर आने वाले हैं। अब ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट में करीना कपूर के भी काम करने की खबर है। ऐसा कहा जा रहा है कि खुद सलमान ने करीना से इस प्रोजेक्ट को लेकर बात की है।

करीना कपूर के साथ फिर जमेगी जोड़ी?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने ये खुद कहा है कि उन्होंने करीना कपूर से पर्सनली बात की है। इससे पहले इस फिल्म के लिए सामंथा रुथ प्रभु का नाम सामने आया था। लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है कि सलमान और मेकर्स करीना को लीड रोल में लेने को लेकर विचार कर रहे हैं। अगर बात बन जाती है तो करीना और सलमान की साथ में ये 5वीं फिल्म होगी। इससे पहले ये जोड़ी बॉडीगार्ड, बजरंगी भाईजान, मैं और मिसेज खन्ना, क्योंकि जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुकी है। अब फैंस सलमान और करीना को एक साथ स्क्रीन पर फिर से देखने का इंतजार कर रहे हैं।

सुपरहीरो फिल्म

राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म को सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री और मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान एक उम्रदराज सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगे। सलमान खान का किरदार कुछ वजहों से वापस एक्शन में आता है, और फिर वो कई मुश्किलों में फंस जाता है। राज और डीके ने पहले शानदार वेब सीरीज तो बनाई हैं, लेकिन उनकी फिल्म ए जेंटलमैन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर और नवंबर के बीच शुरू करने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म साल 2027 के मध्य तक थिएटर में दस्तक देगी।

सलमान खान की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल सलमान आने वाली फिल्म मातृभूमि और तेलुगू फिल्म डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की अगली फिल्म SVC63 की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में नयनतारा एक्टर की हीरोइन हैं। फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। सलमान खान की इन आने वाली फिल्मों से ऑडियंस को काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले आई सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म की खूब आलोचना भी हुई। अब सलमान वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।