इस फिल्म ने बचाया था सलमान खान और गोविंदा का करियर, हॉलीवुड मूवी की थी रीमेक, कमाए थे 100 करोड़
आपको पता है एक फिल्म आई थी जिसने सलमान खान और गोविंदा के करियर को बचाया था? नहीं! आइए आपको इस फिल्म का नाम और इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

साल 2007 में एक फिल्म आई थी जिसने बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और गोविंदा का करियर बचा लिया था। इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। उन्होंने इस फिल्म को सिर्फ 28 करोड़ रुपये के बजट में बनाया था और इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 103 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
कौन-सी फिल्म थी ये?
इस फिल्म का नाम पार्टनर है। आइए आपको बताते हैं कि इस फिल्म ने सलमान और गाेविंदा का डूबता करियर कैसे बचाया था। दरअसल, 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले गोविंदा का करियर उस समय बेहद बुरे दौर से गुजर रहा था। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं, राजनीति में जाने की वजह से उनका फोकस हिल गया था और इंडस्ट्री उन्हें लगभग भुला चुकी थी। वहीं 'पार्टनर' से ठीक पहले सलमान खान की 'सलाम-ए-इश्क', 'जान-ए-मन', 'सांवरिया' और 'मैरीगोल्ड' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थीं। ऐसे में दोनों को एक ऐसी बड़ी और कल्ट हिट की जरूरत थी जो उनकी स्टारडम को दोबारा री-एस्टेब्लिश करे।
इस फिल्म की रीमेक है 'पार्टनर'
'पार्टनर' की कहानी साल 2005 की हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म 'हिच' (Hitch) से प्रेरित थी, जिसमें विल स्मिथ ने लव गुरु का किरदार निभाया था। चूंकि 'पार्टनर' के मेकर्स ने 'हिच' के ऑफिशियल राइट्स नहीं खरीदे थे इसलिए 'हिच' के मेकर्स 'पार्टनर' के मेकर्स पर 30 मिलियन डॉलर का मुकदमा ठोकने वाले थे।
कैसे सुलझाया था ये बड़ा विवाद?
मामला कोर्ट-कचहरी तक पहुंचता, उससे पहले ही दोनों के बीच सेटलमेंट हो गया। 'हिच' के प्रोड्यूसर सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने 'पार्टनर' फिल्म के 'वर्ल्डवाइड एक्सक्लूसिव सैटेलाइट ब्रॉडकास्टिंग राइट्स' (मतलब टीवी पर फिल्म दिखाने के अधिकार) हमेशा के लिए अपने नाम कर लिए।
सलमान और गोविंदा की फीस
अगर फीस की बात करें, तो इस फिल्म के लिए सलमान खान को 15 करोड़ की भारीभरकम फीस मिली थी, जबकि उनके 'पार्टनर' बने गोविंदा को 4 करोड़ दिए गए थे।
बॉक्स ऑफिस पर कोहराम
रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने पहले ही हफ्ते में भारत में 30 करोड़ की कमाई कर डाली थी। बता दें, 'पार्टनर' उस समय भारतीय सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी डोमेस्टिक ओपनिंग फिल्म बनी थी।
फिल्म के गाने
फिल्म का गाना 'सोनी दी नखरे' आज भी पार्टियों की जान है। साजिद-वाजिद का ये गाना दरअसल 1989 के मशहूर विदेशी ट्रैक 'पंप अप द जैम' से प्रेरित था। दिलचस्प बात ये है कि 90 के दशक में गोविंदा अपने वर्ल्ड टूर और स्टेज शोज के दौरान इसी ओरिजिनल अंग्रेजी गाने पर डांस किया करते थे और सालों बाद उन्हें इसी के हिंदी वर्जन पर स्क्रीन पर थिरकने का मौका मिला था, जिसने उनके कमबैक को और भी यादगार बना दिया था।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


