'मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा?' सलमान की पोस्ट से फैला कनफ्यूजन, सुनिए अब सफाई में क्या कहा

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान की पिछली पोस्ट के बाद उनके फैंस और यहां तक कि परिवार वाले भी काफी परेशान हो गए थे। अब दबंग खान ने खुद एक ताजा पोस्ट करके लोगों को सफाई दी है, कि उनका वो मतलब नहीं था।

'मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा?' सलमान की पोस्ट से फैला कनफ्यूजन, सुनिए अब सफाई में क्या कहा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हालिया सोशल मीडिया पोस्ट उनके लिए आफत का सबब बन गई। दरअसल सलमान खान ने अपनी एक तस्वीर 17 मई को पोस्ट की थी। इस फोटो में वह अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते नजर आए थे और कैप्शन में उन्होंने अकेले रहने और तन्हा होने में फर्क समझाया था। हुआ यह कि लोगों ने उनकी इस पोस्ट का अलग ही मतलब निकाल लिया। कई लोग कयास लगाने लगे कि शायद सलमान खान को अपने शादी नहीं करने के फैसले पर अब पछतावा हो रहा है और वह अकेला महसूस कर रहे हैं। अब बॉलीवुड के दबंग खान ने एक दूसरी पोस्ट करके इस मामले पर सफाई दी है।

दबंग खान ने नई पोस्ट में क्या लिखा?

सलमान खान ने अपनी नई X पोस्ट में लिखा, 'अरे यार मैं अपने बारे में नहीं बात कर रहा था। मैं खुद को अकेला कैसे महसूस कर सकता हूं जब मेरा इतना बड़ा और कमाल का परिवार है और दोस्त हैं। मैं अकेला कैसे महसूस कर सकता हूं जब मेरे पास आप लोग और आप लोगों की दुआएं हैं।' सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर इस सबके बाद भी मैं खुद को अकेला कहूं तो मुझसे बड़ा नाशुक्रा कोई नहीं होगा। दबंग खान ने बताया कि उनकी पोस्ट की वजह से उनकी मां को उनकी फिक्र होने लगी थी और उन्होंने भी आकर उनसे खैरियत पूछी।

सलमान खान की मां को हो गई फिक्र

सलमान खान ने अपनी नई X पोस्ट में पिछली पोस्ट को करने की वजह बताते हुए लिखा, 'कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए बस थोड़ा खुद के साथ वक्त बिता रहा था। बस..। इस बार कोई फोटो नहीं ब्रेकिंग न्यूज बना दिया। मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल मारो चार।' सलमान खान की अब इस नई पोस्ट पर न सिर्फ लोग हंस रहे हैं बल्कि उन्हें यह भी समझ आ रहा है कि कैसे कई बार बिना किसी कॉन्टैक्स्ट के कही गई बात भारी कनफ्यूजन फैला देती है। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- मुझे लगा सलमान भाई को कटरीना की याद आ गई होगी।

सलमान ने पोस्ट में ऐसा क्या लिखा था?

बात सलमान खान की उस पिछली पोस्ट की करें, जिसकी वजह से यह सारा कनफ्यूजन शुरू हुआ, तो उसमें वह अकेले अंधेरे कमरे में शर्टलेस लेटे नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- मेरे मुताबिक खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं। अकेला और तन्हा। अकेला रहना आपकी पसंद है, जबकि तन्हा हम तब होते हैं जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता। अब इसके बाद आपको यह पता लगाना होगा कि आपको क्या करना है। सलमान खान की इन्हीं लाइनों की वजह से सारा कनफ्यूजन शुरू हुआ था। जिसे अब उन्होंने नई पोस्ट के साथ क्लीयर कर दिया है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।