Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsalman khan getting trolled for his statement over Baluchistan watch
बलूचिस्तान को लेकर सलमान खान ने कह दिया कुछ ऐसा कि अब हो रहे हैं ट्रोल, सपोर्टर बोले-फिसली जुबान

बलूचिस्तान को लेकर सलमान खान ने कह दिया कुछ ऐसा कि अब हो रहे हैं ट्रोल, सपोर्टर बोले-फिसली जुबान

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय फोरम में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बता दिया। सलमान का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं कुछ के मुताबिक ये सिर्फ एक गलती है। 

Mon, 20 Oct 2025 06:47 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के तीन बड़े खान, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को एक मंच पर देखना फैंस की लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ये ट्रीट फैंस को हाल ही में मिली जब सऊदी अरब के रियाद में हुए जॉय फोरम 2025 इवेंट में तीनों खान को एक साथ देखा गया था। ये फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था। इस इवेंट में तीनों एक्टर्स ने इंडस्ट्री और अपने काम को लेकर बात की। लेकिन सलमान खान ने कुछ ऐसा कह दिया जो अब विवादों से घिर गया है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बलूचिस्तान पर सलमान का बयान

इवेंट के दौरान सलमान इंडियन सिनेमा की ग्लोबल पहुंच पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज अगर कोई हिंदी फिल्म सऊदी अरब में रिलीज होती है तो वो सुपरहिट हो जाती है। इतना ही नहीं, तमिल, तेलुगू और मलयाली फिल्में भी यहां शानदार बिजनेस कर रही हैं, क्योंकि यहां कई देशों के लोग रहते और काम करते हैं। सलमान ने आगे कहा, “हमारे देश से कई लोग यहां आए हैं। बलूचिस्तान के लोग, अफगानिस्तान के लोग, पाकिस्तान के लोग सभी यहां काम करते हैं।”

वायरल हुआ बयान

सलमान का यही बयान अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स का कहना है कि सलमान ने अपने बयान में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि यह सिर्फ जुबान फिसलने की वजह से हुआ होगा। एक यूजर ने लिखा, सलमान खान ने आखिरकार मान लिया कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा नहीं है। वहीं दूसरे ने लिखा, अब सलमान को बलूचिस्तान का सपोर्ट मिलने वाला है, अन्य एक यूजर ने लिखा, भाईजान की जुबान फिसल गई, एक और यूजर ने लिखा बजरंगी भाईजान 2 मिशन बलूचिस्तान की तैयारी चल रही है। फिलहाल इस मामले पर सलमान की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

बलूचिस्तान विवाद

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा हिस्सा है, जहां लंबे समय से अलग होने की आवाजें उठती रही हैं। भारत-पाक बंटवारे के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को अपने हिस्से में शामिल किया था, लेकिन वहां के कई संगठन लगातार स्वतंत्रता और स्वायत्तता की मांग करते रहे हैं। कहा जाता है कि उस इलाके के प्राकृतिक संसाधनों का फायदा स्थानीय लोगों को नहीं मिलता, जिससे दिक्कतें बढ़ती गई। ऐसे में सलमान का बयान वायरल हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।