सलमान खान का फूटा गुस्सा, लिखा- ऐसे मैं 100 जला दूंगा, बस ट्राय कर लेना मेरे साथ
Salman Khan Post: सलमान खान ने मंगलवार रात 2 बजे इंस्टाग्राम पर अपनी चार फोटोज पोस्ट की हैं। इन फोटोज के कैप्शन में सलमान खान ने चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा, ‘साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला।’

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मंगलवार रात भड़क गए। पहले सोशल मीडिया पर उनका गुस्से वाला वीडियो सामने आया। फिर देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर 4 पोस्ट शेयर कर चेतावनी दी। दरअसल, 19 मई की रात सलमान मुंबई के हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे। पपराजी भी उनकी गाड़ी का पीछे करते करते अस्पताल पहुंच गए।
फिर क्या हुआ?
जब सलमान अपनी गाड़ी से बाहर निकले तब पपराजी उनका ध्यान खींचने के लिए जोर-जोर से ‘भाई, भाई’ चिल्लाने लगे। अस्पताल परिसर में इस तरह का शोर-शराबा देख सलमान खुद पर काबू नहीं रख पाए और फोटोग्राफर्स पर चिल्लाने लगे। वीडियो में वे फोटोग्राफर्स से इशारों में ये पूछते नजर आए, ‘पागल हो क्या? अगर तुम्हारा अपना कोई अस्पताल के अंदर होता, तो क्या तब भी ऐसा ही बर्ताव करते?’ सलमान के गुस्सा होने के बाद पपराजी ने उनसे माफी मांगी।
यहां देखिए वीडियो
सोशल मीडिया पर दी चेतावनी
अस्पताल की घटना के बाद सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी चार तस्वीरें पोस्ट की, जिनके कैप्शन में उन्होंने पपराजी को चेतावनी दी।
सलमान ने क्या लिखा?
पहली पोस्ट: अगर मैं किसी प्रेस वाले को अस्पताल के बाहर खड़े होकर मेरे दर्द का आनंद लेते हुए देखा... प्रेस जिसके लिए मैं हमेशा खड़ा रहा, बातचीत की, ध्यान रखा और यह सुनिश्चित किया कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें…
दूसरी पोस्ट: लेकिन अगर वे मेरे दुख से पैसा कमाना चाहते हैं.... तो शांत रहें, आनंद न लें। भाई भाई भाई मातृभूमि... पिक्चर की मां की आंख, तस्वीर जरूरी है या जिंदगी?
तीसरी पोस्ट: ऐसे में मैं सौ जला दूंगा। भाई के एक, भाई के दुख पर, अगली बार ट्राई कर लेना मेरे साथ। बस ट्राई कर लेना... जब भी तुम्हारा कोई हॉस्पिटल में होगा क्या मैं ऐसा रिएक्ट करूंगा?
चौथा पोस्ट: साठ साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला। ये याद रख लेना, जेल में डालो गे, हा हा
पढ़िए सलमान खान के चारों पोस्ट
सलमान खान की अपकमिंग फिल्में
सलमान खान की आने वाली फिल्मों की लिस्ट बेहद धमाकेदार है।
1. सलमान खान नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर वामशी पैदीपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ एक बड़े बजट की एक्शन-ड्रामा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजपाल यादव और नयनतारा नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
2. इसके अलावा, साल 2027 में ही वे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'टाइगर वर्सेज पठान' में शाहरुख खान के साथ आमने-सामने टकराते नजर आएंगे।
3. देशभक्ति के रंग में रंगे सलमान गलवान घाटी की घटना पर आधारित फिल्म 'मातृभूमि' में एक जांबाज सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने लद्दाख में कड़ी ट्रेनिंग की है।
4. सनी देओल की इमोशनल ड्रामा फिल्म 'गबरू' में सलमान खान का एक बेहद खास और दमदार एक्सटेंडेड कैमियो देखने को मिलेगा।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


