सलमान खान का 'SVC 63' के टीजर में दिखेगा गंजा लुक, लाशों के ढेर के बीच करेंगे एक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान की फिल्म SVC 63 के टीजर की जानकारी आई सामने। इस टीजर में गंजे लुक में नजर आएंगे सलमान, लाशों के बीच करते दिखेंगे एक्शन। जानिए किस थीम पर होगा फिल्म का टीजर।

salman khan film svc 63 teaser details out
सलमान खान svc 63 टीजर डिटेल्स

सलमान खान पिछले कुछ सालों में ऑडियंस को कोई बड़ी फिल्म देने में फेल हुए हैं। उनकी पिछली फिल्में 'किसी का भाई किसी की जान', 'सिकंदर' ने ऑडियंस को निराश किया था। अब एक्टर के फैंस को उनके आने वाली फिल्म SVC63 का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म का नाम मोंस्टर बताया जा रहा है। अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने एक्टर्स को जबरदस्त कमबैक देने के लिए उनका गुस्सैल और हिंसक रूप ऑडियंस को दिखाने का प्लान किया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ नयनतारा नजर आने वाली हैं।

सलमान खान की फिल्म SVC 63 के टीजर की जानकारी

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स आगे आने वाले समय में ऑडियंस को टीजर का सरप्राइज देने वाले हैं। टीजर की थीम डार्क रखी गई है। इसके साथ ही फिल्म के नाम का आधिकारिक एलान किया जाएगा। इस टीजर में जिस तरह से सलमान को पेश किया जाएगा वो खास होने वाला है। और उनका ये अवतार पहले नहीं देखा गया होगा। सलमान की ऑडियंस को उनका अभी तक का सबसे हिंसक रूप देखने को मिलने वाला है।

सलमान खान सबसे हिंसक अवतार

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि फिल्म के टीजर में सलमान खान इंटेंस अवतार दिखने वाला है। उनका रूप हिंसक होगा और विजुअल्स बहुत सीरियस। इसमें सलमान का बाल्ड लुक होगा। मतलब गंजे और बिना शर्ट वाले लुक में नजर आएंगे एक्टर। टीजर के अगले हिस्से में दिखाया जाएगा कि सलमान का किरदार डेड बॉडीज के बीच है। वो इन डेड बॉडीज के बीच से उठते हैं और एक चाकू निकालते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर फिल्म का टाइटल नजर आता है।

सलमान की फिल्म की KGF से तुलना

सलमान खान का ये टीजर सुर्खियां बटोरने के लिए काफी बताया जा रहा है। साथ ही ट्रेड एक्सपर्ट का मानना है कि ये फिल्म सलमान के कमबैक के लिए होगी। एक्टर का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा गया होगा। इस डिटेल के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स का कहना है कि सलमान खान की फिल्म का टीजर KFG और पिछली एक्शन फिल्मों के जैसा लग रहा है। वहीं कुछ ने सलमान का बचाव किया है और उन्हें नए अवतार में देखने का इंतजार किया जा रहा है।

सलमान की फिल्म SVC 63 की रिलीज डेट

बता दें, सलमान खान की पिछली फिल्म सिकंदर के बाद उनके फैंस ऑडियंस एक्टर को नए अवतार में देखना चाहती थी। कुछ फैंस ने तो एक्टर्स से मुलाकात कर एक्टर के सामने अपनी बात रखी थी। अपने फैंस की बात को सुनने के बाद सलमान ने साउथ के मेकर्स वामशी पेडिपल्ली के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म SVC 63 साइन की। इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म ईद 2027 में रिलीज होगी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान का 'SVC 63' के टीजर में दिखेगा गंजा लुक, लाशों के ढेर के बीच करेंगे एक्शन