दिल दीवाना बिन सजना के…इस गाने को लिखने वाले गीतकार को नहीं मिली पहचान, मौत से पहले जीता अवॉर्ड

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ का गाना ‘दिल दीवाना बिन सजना के माने ना’ एक ऐसे गीतकार ने लिखा था जिसे दशकों तक पहचान नहीं मिली। गरीबी में किया गुजारा दिए ये यादगार गीत।

दिल दीवाना बिन सजना के…इस गाने को लिखने वाले गीतकार को नहीं मिली पहचान, मौत से पहले जीता अवॉर्ड

साल 1989 में फिल्म आई थी 'मैंने प्यार किया'। ये वही फिल्म थी जिसने इंडस्ट्री को सलमान खान जैसे स्टार दिया। इस रोमांटिक फिल्म की कहानी और एक्टर्स की मासूमियत ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था। सुमन और प्रेम नाम के किरदार हर घर में मशहूर हो गए। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। लेकिन इस फिल्म के सफल होने के पीछे सिर्फ मजबूत कहानी और डायरेक्शन नहीं बल्कि म्यूजिक का भी बड़ा योगदान था। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए और समय के लवर्स की पसंद बन गए। लेकिन एक गाने ने अलग ही जादू चलाया। वो गाना था 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना'।

सलमान खान की वो फिल्म जिसके एक गाने ने कमाल किया

सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया में कुल 11 गाने थे।कुछ गानों को दो वर्जन भी रिलीज किए गाए। लेकिन दिल दीवाना बिन सजना के माने ना' ज्यादा पसंद किया गया। इस गाने को लता मंगेशकर ने आवाज दी थी। वहीं सलमान खान हिस्सा एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाया। खास बात ये है कि जिस शख्स ने ये गाना लिखा था उन्हें इस गाने के बाद पहचान मिली।

दिल दीवाना…लिखने वाले इस गीतकार को नहीं मिली पहचान

फिल्म का गाना 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना' असद भोपाली ने लिखा था। असद भोपाली 60 के दशक से हिंदी फिल्मों में गाने लिख रहे थे। उन्होंने कई शानदार गाने लिखे। जैसे, 'वो जब याद आए बहुत याद आए', 'हंसता हुआ नुरानी चेहरा', 'हम तुमसे जुदा होकर' लिखे। लेकिन आनंद बक्शी, अनजान, मजरूह सुल्तानपुरी के आगे उन्हें खास पहचान नहीं मिली। वो बहुत कम पैसों में फिल्मों के लिए गीत लिखते रहे। कई गाने सफल हुए और कुछ नहीं चले। लेकिन असद के कलम से गाने निकलते रहे।

अंत हुआ बुरा

फिर 1989 में आई सलमान खान की फिल्म के लिए उन्होंने ये एक गाना लिख दिया ‘दिल दीवाना बिन सजना के माने ना’। इस गाने ने उन्हें वो पहचान दिलाई जो दशकों से नहीं मिली थी। उन्होंने इस गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड जीता। लेकिन बीमार होने की वजह से वो अवॉर्ड लेने फंक्शन में शामिल ही नहीं हो पाए। इसी दिन के लिए उन्होंने दशकों तक मेहनत की थी। जब वो दिन आया तो उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। इस फिल्म की रिलीज के करीब 6 महीने बाद जून 1990 में उनका निधन हो गया।

पीली साड़ी हुई थी हिट

सलमान खान और भाग्यश्री पर फिल्माए गाने 'दिल दीवाना बिन सजना के माने ना' खूब पसंद किया गया था। गाने में भाग्यश्री के किरदार सुमन को पीली साड़ी में दिखाया गया था। वहीं सलमान अपने ही अंदाज में नजर आए। ये प्यार और मासूमियत भरा गाना आज भी हिट है।

फिल्म के हिट गाने

फिल्म मैंने प्यार किया में जो 11 गाने थे जिसमें 'आजा शाम होने आई', 'कहे तोहसे सजना' 'मेरे रंग में रंगने वाली' 'मैंने प्यार किया' जैसे शानदार गाने थे, इन गानों को देव कोहली ने लिखा था। वहीं 'दिल दीवाना' असल भोपाली का था। इन सभी गानों को लता मंगेशकर और एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाया था। यहीं कहे तोहसे सजना में शारदा सिन्हा की आवाज यूज हुई थी। इन गानों की अपनी अलग फील है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।