BOG: क्लैश नहीं, इस वजह से पोस्टपोन हुई ‘बैटल ऑफ गलवान’! जान लीजिए अब कब आएगी
Battle of Galwan Release Date: सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की रिलीज का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन एक ताजा जानकारी के मुताबिक अब फिल्म की रिलीज डेट टाली जा सकती है।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' एक बार फिर सुर्खियों में है। खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा सकती है। जहां फैंस बड़ी बेसब्री से इस फिल्म के अप्रैल में रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ हिस्सों को दोबारा शूट किया जा रहा है और रिलीज प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए प्रक्रियाओं के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ रही है। खबर है कि अब शायद फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
क्यों बदलनी पड़ रही है रिलीज डेट?
हालांकि फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन किए जाने की अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी मेकर्स की तरफ से जारी नहीं की गई है। लेकिन दर्शकों की निराशा को ध्यान में रखते हुए मेकर्स पिछली रिलीज डेट (17 अप्रैल) के दिन कोई नया डेवलपमेंट रिलीज कर सकते हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के कुछ सीन्स की रीशूटिंग में जरूरत से ज्यादा वक्त लग रहा है। यही वजह है कि जितना वक्त लगने की उम्मीद की जा रही थी उससे ज्यादा ही वक्त लग जा रहा है।
कब से और कहां पर होगी शूटिंग?
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और निर्देशक अपूर्व लखिया फिल्म के नरेटिव को और ज्यादा इम्पैक्ट के साथ पेश करना चाह रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नया शूटिंग शेड्यूल 9 फरवरी से शउरू होने जा रहा है। शूटिंग मुंबई की गोल्डन टबैको फैक्ट्री में होगी, इसके बाद शूट के लिए बस कुछ थोड़ा सा वक्त ही बाकी रह जाएगा। फिल्म की अतिरिक्त शूटिंग से जुड़ा पूरा काम फरवरी के आखिर तक खत्म हो जाएगा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि अपूर्व लखिया शूटिंग पूरी होने के बाद एडिटिंग और बाकी के आफ्टरवर्क पर लग जाएंगे।
रक्षा मंत्रालय के लिए होगी स्क्रीनिंग
प्रोडक्शन और एडिटिंग के अलावा जो सबसे अहम चीज है, वो यह कि रिलीज से पहले 'बैटल ऑफ गलवान' की स्क्रीनिंग रक्षा मंत्रालय के सामने की जानी है। इसकी वजह से फिल्म की रिलीज डेट में थोड़ा और डिले होने की संभावना है। यह सारी कवायतें सिर्फ इसलिए हैं ताकि फिल्म की रिलीज के बाद किसी तरह की मुश्किलें ना खड़ी हों। क्योंकि फिल्म सत्य घटना पर आधारित है और इसमें दिखाई गई ज्यादातर चीजें भारतीय सेना से जुड़ी हुई हैं, इसलिए मेकर्स भी फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



