
सलमान खान को गले लगाकर भावुक हुई फीमेल फैन, कहा-'पूरे दिल से मैनिफेस्ट किया था'
संक्षेप: कुछ समय पहले सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। दबंग टूर से पहले ही एक्टर ने इसकी एक झलक दिखा दी है। तस्वीर में उन्होंने अपना पैर अपनी हाइट से भी काफी ऊपर उठाया हुआ है और स्ट्रेच करते नजर आ रहे हैं।
Salman Khan Video: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। देश ही नहीं विदेश में भी सलमान के चाहने वाले मौजूद हैं। सलमान जहां भी जाते हैं, उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही दोहा में भी देखने को मिला, जब एक फैन उन्हे देखकर भावुक हो उठी। सलमान खान का ये फैन मोमेंट वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

सलामन के गले लग इमोशनल हुई फीमेल फैन
दरअसल, शुक्रवार यानी 14 नवंबर को दोहा में सलमान खान दबंग कॉन्सर्ट करने वाले हैं। सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज, तमन्ना भाटिया और अन्य के साथ गुरुवार (13 नवंबर) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। वहां, उन्होंने अपने फैंस से भी मुलाकात की। ऐसे में एक फीमेल फैन अपने पसंदीदा स्टार यानी सलमान खान से मिलने के बाद भावुक हो गईं। फैन ने इंस्टाग्राम पर सलमान के साथ अपना वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'इस बार मैंने इस पल को पूरे दिल से मैनिफेस्ट किया था, और ब्रह्मांड ने मुझे उस पल को दे दिया। अभी भी मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है - अपने स्टार, अपने बचपन के क्रश, अपने हीरो सलमान खान से मेरी मुलाकात हुई।'
मैं चांद पर हूं...
फैन ने आगे लिखा, 'हमेशा के लिए सलमान की धरती पर हैं और मैं चांद पर हूं! अभी भी ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी सपने से कभी नहीं जागना चाहती।' ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के लगातार कमेंट्स आ रहे हैं।
दबंग टूर से पहले दिखाई झलक
दरअसल, कुछ समय पहले ही सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। दबंग टूर से पहले ही एक्टर ने इसकी एक झलक दिखा दी है। तस्वीर में उन्होंने अपना पैर अपनी हाइट से भी काफी ऊपर उठाया हुआ है और स्ट्रेच करते नजर आ रहे हैं, वे इस स्टिल में परफेक्ट फिटनेस गोल देते नजर आ रहे हैं और काफी रिलैक्स भी हैं। उन्होंने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- 'अहा।'

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




