मैं सलीम खान बोल रहा हूं…कुलभूषण खरबंदा की तलाश में थे सलमान के पिता, घर बुलाकर दी सबसे बड़ी फिल्म
सलमान खान के पिता सलीम खान ने बहुत से एक्टर का करियर बनाया है। इस लिस्ट में मिर्जापुर के कुलभूषण खरबंदा भी थे। लंबे समय से कुलभूषण की तलाश कर रहे सलीम खान के साथ ऐसी थी मुलाकात।

बॉलीवुड एक्टर कुलभूषण खरबंदा को कई फिल्मों में देखा होगा। 70 और 80 के दशक में तो उनका अलग ही दबदबा था। कभी को शान के विलेन बन जाते तो कभी अर्थ के धोखेबाज पति। पिछले कुछ सालों में उन्हें वेब सीरीज मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी के किरदार कालीन भैया के पिता बाउजी के किरदार में देखा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कुलभूषण के सफल करियर में सलमान खान के पिता सलीम खान का बड़ा हाथ है? एक वो दौर था जब सलीम खान को कुलभूषण की तलाश थी।
सलीम खान की तलाश
दरअसल, कुलभूषण खरबंदा ने थिएटर की दुनिया में एक्टिंग का कदम रखा था। बाद में उन्होंने श्याम बेनेगल की फिल्म मंथन में ईमानदार सरपंच का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने अर्थ में एक ऐसे पति का किरदार निभाया था जो पत्नी को धोखा देता है और बाद में उसे पछतावा होता है। कुलभूषण अपने इन्हीं किरदारों से पहचान तो बना चुके थे। ऐसे में जब सलमान खान के पिता सलीम खान ने फिल्म मंथन देखी तो उन्हें कुलभूषण का कम इतना पसंद आया कि वो इनकी तलाश में लग गए।
ऐसे मिली खबर
फिर एक दिन सलीम खान ने अपने कुछ दोस्तों को घर लंच पर बुलाया हुआ था। इसी दौरान वो बिना सोचे मंथन फिल्म में सरपंच के किरदार का ज़िक्र करते हैं। सलीम ने कहा कि मैं उस सरपंच का किरदार निभाने वाले एक्टर को ढूंढ रहा हूं। तभी लंच पर आई एक महिला दोस्त बोली, ‘अरे मैं मैं इन्हें जानती हूं। मैं कल आपकी बात इनसे करवाती हूं’।
घर पर हुआ लंच
अगले दिन महिला दोस्त कुलभूषण के घर पहुंची और उन्हें बिना नाम बताए एक नंबर दिया। कुलभूषण ने जब फोन किया तो दूसरी तरफ से जवाब आई, “मैं सलीम खान बोल रहा हूं।” कुलभूषण हैरान हो गए। सलीम खान ने बिना कोई जानकारी दिए कहा, “कल दोपहर लंच पर घर आइए, वहीं सारी बातें करेंगे।”
करियर की सबसे खास फिल्म
अगले दिन जब कुलभूषण सलीम खान के घर पहुंचे तो वहां जावेद अख्तर, फिल्म प्रोड्यूसर रमेश सिप्पी और मुशीर रियाज पहले से ही एक्टर के इंतजार में बैठे थे। उसी समय मुशीर ने कुलभूषण को अपनी फिल्म शक्ति के लिए साइन किया। इसी दौरान उन्हें शान फिल्म में विलेन शाकाल का किरदार भी ऑफर किया गया। कुछ लुक टेस्ट किए गए जिसके बाद कुलभूषण को शान मिल गई। ऐसे कुलभूषण को अपने जीवन की सबसे खास फिल्में मिलीं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


