सलमान खान के पिता सलीम खान की अब कैसी है तबीयत? दोस्त जावेद अख्तर ने दिया हेल्थ अपडेट
Salim Khan Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हेल्थ को लेकर फैंस चिंतित हैं। अब सलीम खान के दोस्त जावेद अख्तर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है।

सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की हेल्थ को लेकर उनके और सलमान खान के फैंस काफी चिंतित हैं। अब सलीम खान के दोस्त गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने उनकी हेल्थ पर अपडेट दिया है। जावेद अख्तर ने बताया कि सलीम खान की तबीयत काफी बेहतर है। उन्होंने कहा कि वो अब ठीक हैं।
जावेद अख्तर ने बताया कैसी है अब सलीम खान की तबीयत
जावेद अख्तर ने हाल ही में दिल्ली में हुए एक बुर लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया। इस दौरान जावेद अख्तर ने सलीम खान की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जावेद अख्तर ने बाताया कि अब सलीम खान ठीक हैं।
कई दिनों से अस्पताल में हैं सलीम खान
जावेद अख्तर ने कहा, “सलीम अब ठीक हैं। वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। वो कुर्सी पर बैठकर बात करें रहें और मेरा मतलब है कि उनकी हालत में सुधार है।” सलीम खान और जावेद अख्तर की बात करें तो एक दौर ता जब दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ी मानी जाती थी।दोनों ने साथ मिलकर कई फिल्में लिखीं। इन फिल्मों में बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक शोले भी शामिल है।
प्राइम वीडियो पर है सलीम-जावेद की डॉक्यूसीरीज
अमेजन प्राइम वीडियो पर सलीम खान और जावेद अख्तर की पॉपुलर जोड़ी सलीम-जावेद पर एक डॉक्यूसीरीज भी मौजूद है। इस डॉक्यूसीरीज का नाम एंग्री यंग मेन है। इस सीरीज में तीन एपिसोड्स हैं। वहीं, इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है।
अस्पताल में कब भर्ती हुए थे सलमान खान के पिता?
सलीम खान की बात करें वो 17 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को ब्रेन हैमरेज हुआ था। सलीम खान से अस्पताल में मिलने बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंची थीं। इन हस्तियों में आमिर खान और शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


