बहाने से अपने कमरे में ले जाता था नौकर, उसने तीन बार...,बचपन में हुई हैवानियत को याद कर आज भी कांप जाती है ये एक्ट्रेस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस ने भी अपने बचपन के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि महज चार साल की उम्र से ही वो सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं। और किसी और ने नहीं, बल्कि उनके घर के नौकरों ने उनके साथ किया।

बहाने से अपने कमरे में ले जाता था नौकर, उसने तीन बार...,बचपन में हुई हैवानियत को याद कर आज भी कांप जाती है ये एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करती हैं। कई बार एक्ट्रेस अपनी गुजरी हुई जिंदगी को लेकर कुछ ऐसे राज खोलती हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस ने भी अपने बचपन के बारे में कई हैरान करने वाले खुलासे किए। एक्ट्रेस ने बताया कि महज चार साल की उम्र से ही वो सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार हुईं। और किसी और ने नहीं, बल्कि उनके घर के नौकरों ने उनके साथ किया। आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस?

बचपन में हुई हैरेसमेंट का शिकार

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली हैं। सोमी को हमेशा ही हर मुद्दे पर खुलकर बात करते देखा जाता है। वो अपने और सलमान के रिश्ते को लेकर भी काफी खुलकर बात करती नजर आई हैं। ऐसे में अब सोमी अली का लेटेस्ट इंटरव्यू सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोमी ने निधि वसंदानी को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान उन्होंने बचपन में खुद के साथ हुए सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि छोटी इसी उम्र में उन्होंने ये सब झेला और उनके माता-पिता ने इस पर एक्शन लेने के बजाय उन्हें चुप रहने के लिए कहा।

सर्वेंट क्वार्टर में ले जाकर...

सोमी ने बातचीत में कहा- 'मैं महज 4 साल की थी जब पहली बार सेक्शुअली अब्यूज हुई। इसके बाद दोबारा 5 साल की उम्र से जो हमारे घर का खानसामा था उसने सेक्शुअली अब्यूज किया। इसके बाद ये सिलसिला रुका नहीं। महज 9 साल की उम्र में मेरे घर पर जो घर के गार्ड्स होते हैं उन्होंने अपने सर्वेंट क्वार्टर में ले जाकर मेरे साथ गंदी हरकत की। मुझे शारीरिक तौर से प्रताड़ित किया।'

मैं पहले भी इस बारे में बात कर चुकी हूं

सोमी अली ने आगे कहा कि ये सारी बातें सच है और इस पर पहले भी बात कर चुकी हूं। ये सारी बातें सच हैं झूठ नहीं। मेरा सच जानने के बाद घरवालों का क्या रिएक्शन था, इस पर बात करते हुए सोमी ने बताया कि उन्होंने बाद में अपने पिता को इसकी जानकारी दी थी।

चूजे दिखाने के बहाने से अपने कमरे पर ले जाता था

सोमी ने कहा, 'मैंने पिता को बताया कि वो जो खानसामा अब्दुल था, उसने दो-तीन बार मेरे साथ गंदी हरकत की। वो मुझे चूजे दिखाने के बहाने से अपने कमरे पर ले जाता था। तीन बार उसने ऐसा किया था।' सोमी और उनके इसके पिता के बीच ये सारी बातें इंटरकॉम पर हुईं। लेकिन इससे पहले मैंने अपनी मां को ये बातें शेयर की थीं। उस वक्त हम 28 स्टोरी के बंगले में रहते थे, मेरे पिता फिल्म प्रोड्यूसर-डायरेक्टर, डिस्ट्रीब्यूटर सब काम करते थे।

नौकर को पिटवाया और घर से बाहर निकाल दिया

सोमी ने आगे कहा, 'मेरे पिता ने अब्दुल को बुलाया और बाकी नौकरों से उसकी जो पिटाई करवाई, वो लहूलुहान हो गया था। फिर उसको बाहर फेंकवा दिया। मैं उस वक्त महज 5 साल की थी। मेरे सामने ये सारी चीजें मारपीट खून खराबा देखा। मैं वो ट्रॉमा झेल नहीं पाई।'

मां ने कहा चुप रहो वरना

सोमी ने बताया, 'इसके बाद जब मैं 9 साल की हुई फिर से यही हुआ मेरे साथ। तब मम्मी ने कहा कि किसी को बताना मत, वरना तुमसे कोई शादी नहीं करता. मेरे माता-पिता का ऐसा रिएक्शन मेरे ऊपर और गलत असर दे गया। मुझे पेरेंट्स और समाज की मानसिकता पर दुख है।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।