सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने किया सलीम खान के लिए पोस्ट, लिखा; जब उनके घर रही…

Feb 18, 2026 10:03 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनके पिता सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ की है। अपने इंस्टाग्राम पर सोमी ने एक पोस्ट लिखा है जिसमें वो वक्त याद किया जब वह सलमान के घर पर रहती थीं।

सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने किया सलीम खान के लिए पोस्ट, लिखा; जब उनके घर रही…

सलीम खान के शुभचिंतक और करीबी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वह मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती करवाए गए थे। सलीम खान वेंटिलेटर पर हैं, इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के लिए पोस्ट किया है। सोमी ने वो वक्त याद किया है जब वह सलमान के घर रहती थीं। उन्होंने लिखा है कि उस वक्त सलीम खान उन्हें बेटी की तरह ट्रीट करते थे। सोमी ने उनकी कहानी कहने की प्रतिभी की तारीफ भी की।

सोमी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

सोमी अली लिखती हैं, यह सुनकर कि सलीम खान को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है, मेरा दिल बैठ रहा है। दुनिया के लिए वह एक लेजंडरी राइटर हैं जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकन को बनाया और शोले जैसा मास्टरपीस को-क्रिएट किया। मेरे लिए वह पिता जैसे थे। उनके घर पर रही तो मुझे बेटी की तरह रखा, साथ खाया, आस्था पर गहरी बातचीत की, जहां सारे धर्मों को सम्मान किया जाता और जश्न मनाया जाता। उन्होंने सिखाया कि ईश्वर सिद्धांतों से बड़े हैं और कहानी सुनाने में ड्रामा के साथ सच भी होना चाहिए। उनकी प्रतिभा ने सिनेमैटिक हिस्ट्री बनाई। उनकी मानवता ने लोगों को। उनकी ताकत और रिकवरी के लिए दुआ करती हूं। मेरे लिए वह बहुत मायने रखते हैं, इसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

सलमान से करना चाहती थीं शादी

सोमी अली जब 16 साल की थीं तब उन्होंने मैंने प्यार किया देखी। इसके बाद वह सलमान खान की फैन बन गईं। सोमी सलमान से शादी का सपना लेकर यूएसए से भारत आ गईं। सोमी ने बॉलीवुड में काम तलाशा। सलमान से मिलीं और दोनों का अफेयर शुरू हो गया। 1991 से 1999 तक सोमी सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इस दौरान सोमी सलमान खान के घर पर रहीं। सोमी को जब लगा कि प्यार में धोखा मिल रहा है तो वह भारत छोड़कर चली गईं।

सलमान पर लगा चुकीं गंभीर आरोप

सोमी के कई इंटरव्यूज वायरल हो चुके हैं जिसमें उन्होंने सलमान पर फिजिकल वॉइलेंस के आरोप लगाए हैं। हालांकि इस बीच सोमी उनके परिवार की तारीफ करती रही हैं। सोमी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने सलमान के पेरेंट्स से काफी कुछ सीखा है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।