सलमान खान-तमन्ना भाटिया की जबरदस्त कैमिट्री देख हैरान हुए फैंस, बोले-फिल्म कर लो

सलमान खान-तमन्ना भाटिया की जबरदस्त कैमिट्री देख हैरान हुए फैंस, बोले-फिल्म कर लो

संक्षेप: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के दोहा टूर से कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इनमें एक वीडियो में एक्टर को तमन्ना भाटिया के साथ परफॉरमेंस देते हुए देखा जा सकता है। दोमोम की जबरदस्त केमिस्ट्री देख फैंस को पसंद आ रही है।

Sun, 16 Nov 2025 06:01 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस समय कतर की राजधानी दोहा में अपने दा-बंग रीलोडेड टूर पर हैं। एक्टर के इस टूर में उनके साथ बॉलीवुड सितारे तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिज़, सुनील ग्रोवर, मनीष पॉल जैसे सितारे शामिल हैं। अब क़तर के दोहा में एक्टर्स की शानदार परफॉरमेंस वीडियोज वायरल हो रही हैं। खासकर सलमान खान और तमन्ना भाटिया के साथ में डांस परफॉरमेंस ऑडियंस को पसंद आ रही हैं। तमन्ना ने सलमान और कैटरीना कैफ पर फिल्माए गाने ‘दिल दिया गल्लां’ पर भी परफॉर्म किया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को जोया यानी अ=कैटरीना कैफ की याद आ गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान और तमन्ना की केमिस्ट्री

दोहा में अपनी परफॉरमेंस के दौरान सलमान ने अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म कर महफ़िल ही लूट ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज में सलमान को अपनी फिल्मों के गाने जैसे ‘ओ ओ जाने जाना’, ‘स्वैग से स्वागत’, ‘दीदी तेरा देवर दीवाना’, ‘कभी तू छलिया लगता है’, ‘जीने के हैं चार दिन’ पर परफॉर्म करते देखा जा सकता है। सलमान को ऐसे डांस करते देख ऑडियंस भी उनके साथ झूम उठी।

छा गए सलमान और उनकी टीम

वहीं जैकलीन फर्नांडिज ने भी अपने पॉपुलर गानों पर परफ़ॉर्मेंस दी और शो की कई तस्वीरें तथा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। सलमान ने खुद भी रिहर्सल का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पूरी टीम नजर आ रही है। सलमान खान के दोहा टूर के ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले दिनों में फिल्म बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्टर इन दिनों बिग बॉस 19 की शूटिंग कर रहे हैं। बिग बॉस के फिनाले को एक महीने सभी कम का समय बचा है। बिग बॉस के बाद एक्टर अपना पूरा समय अपनों आने वाली फिल्मों को देने वाले हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।