‘मुन्नी बदनाम’ गाने में याद है सलमान खान का डांस? अपने कुक और ड्राइवर से सीखे स्टेप्स

Feb 12, 2026 07:09 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान की फिल्म दबंग का मुन्नी बदनाम गाना तो आपको याद ही होगा। इस गाने में सलमान खान के डांस स्टेप्स भी आपको याद होंगे। पर क्या आप जानते हैं सलमान खान को इन डांस स्टेप्स की प्रेरणा कहां से मिली थी? आइए जानते हैं। 

‘मुन्नी बदनाम’ गाने में याद है सलमान खान का डांस? अपने कुक और ड्राइवर से सीखे स्टेप्स

साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अएक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म की कहानी को जितना पसंद किया गया था, उतना ही पसंद फिल्म में फीचर गाने मुन्नी बदनाम को भी किया गया था। मुन्नी बदनाम गाना चार्टबस्टर था। इस गाने में सलमान खान के डांस की खूब चर्चा हुई थी। पर क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने उन डांस स्टेप्स की प्रेरणा कहां से ली थी?

सलमान खान ने कहां से सीखा ‘मुन्नी बदनाम’ का मस्ती वाला डांस?

मुन्नी बदनाम गाने को लिखने और कंपोज करने वाले ललित पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, “मुन्नी बदनाम में सलमान ने क्या मस्ती वाला डांस किया था...जब वो गाना रिकॉर्ड हुआ था, वो अपने ड्राइवर, कुक और सबको अपने फार्महाउस लेकर गए। सलमान बहुत ही मिलनसार व्यक्ति हैं। उनका अपना ही एक किरदार है। वो हमेशा मस्ती में रहते हैं। रात में उन्होंने आग जलाई और इन सबको बोला नाचने के लिए। और सबको थोड़ा-थोड़ा पिला दिया। ड्राइवर भी नाच रहा था, कुक भी, और वहां के लोकल्स भी। उन्होंने देखा और उनके स्टेप्स ही किए। गाने में हाथ ऊपर करके नाचे हैं, वो उनके ड्राइवर का स्टेप है।”

पहले सिर्फ फीमेल पर फिल्माया जाना था मुन्नी बदनाम हुई गाना

ललित ने बताया कि कैसे सलमान खान ने कहा कि वो गाने का हिस्सा रहेंगे। इस गाने को पहले सिर्फ फीमेल पर ही फिल्माया जाना था। ललित ने कहा, “उन्होंने गाने में कितना कुछ जोड़ा। वो खुद थे जो गाने में खुद को लेकर आए। मुन्नी बदनाम पहले सिर्फ एक फीमेल गाना था, लेकिन फिर उन्होंने कहा- इसमें मेरा होना जरूरी है वरना गाना हिट नहीं होगा।”

मलाइका के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस मानी जाती है मुन्नी बदनाम हुई

मुन्नी बदनाम को ममता शर्मा और ऐश्वर्या निगम ने गाया है। इस गाने को कोरियोग्राफ किया है फराह खान ने। गाने को मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया है। इस गाने को मलाइका की बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है।

सोनाक्षी सिन्हा ने 2010 में दबंग से किया था डेब्यू

दबंग साल 2010 में आई थी। इसके बाद साल 2012 में दबंग 2 रिलीज हुई थी। सलमान खान ने फिल्म में चुलबुल पांडे का किरदार निभाया था। सलमान खान की इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में 'रज्जो' की भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।