सलमान खान की पोस्ट से कनफ्यूज हुए फैंस, गणपति दर्शन के बाद शेयर किया ये वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान को गणपति दर्शन के वक्त सुपर कूल अवतार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, लेकिन फिर दबंग खान ने इंस्टा पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया।

Salman Khan
क्या किसी बात को लेकर उलझन में हैं सलमान खान?

सुपरस्टार सलमान खान की हालिया इंस्टा स्टोरी ने फैंस को थोड़ा सोच में डाल दिया। बॉलीवुड के भाईजान गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने छोटे भाई सोहेल खान के घर पर पहुंचे थे। सलमान खान के लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। क्योंकि वह सिर पर बैंडाना बांधे और हल्के नीले रंग के कुर्ते में काफी कूल अवतार में नजर आ रहे थे। सलमान खान के उस लुक ने फैंस को उनके वॉन्टेड वाले अवतार की याद दिला दी। हालांकि इसके थोड़ी देर बाद सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जो पोस्ट की, उसने उनके चाहने वालों को थोड़ा कनफ्यूज कर दिया और सोच में डाल दिया।

"जब थोड़ा मिला तब खुश था..."

सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में खुशी, इच्छाओं और इंसान की बढ़ती उम्मीदों के बारे में बात की थी। बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक रील शेयर की थी जिसमें लिखा था, "जब थोड़ा मिला तब खुश था, अब ज्यादा मिला तो दुखी क्यों? जो चहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों?" सलमान खान के इस इंस्टा रील को शेयर करने को लोग उनकी पर्सनल लाइफ के साथ जोड़कर देख रहे हैं। इंस्टा स्टोरी पर सलमान खान के इस रील को शेयर करने के साथ ही गॉसिप्स का सिलसिला शुरू हो गया।

क्या कहना चाह रहे हैं सलमान खान?

क्योंकि सलमान खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस रील को शेयर करते हुए खुद कोई कैप्शन नहीं लिखा है, ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि वह किस बारे में बात कर रहे हैं। क्या यह उनकी निजी जिंदगी के किसी अनुभव से निकली बात है या फिर वह सिर्फ एक दार्शनिक विचार दुनिया के सामने रखना चाह रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके यह रील शेयर करने के अपने-अपने मतलब निकालने शुरू कर दिए हैं। कोई जहां उनके करियर से जोड़कर इसे देख रहा है तो कोई इसका कनेक्शन उनकी पर्सनल लाइफ से निकाल रहा है।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे सलमान?

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अभी टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस' होस्ट कर रहे हैं। शो का यह 20वां सीजन है, और इस बार इसमें काफी चीजें बदली गई हैं। बात बड़े पर्दे की करें तो सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' पिछले काफी वक्त से ठंडे बस्ते में है। फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था और इसका एक गाना भी आया था, लेकिन उसके बाद फिल्म के बारे में कोई बात नहीं हुई और इसके अपडेट भी आने बंद हो गए। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान की पोस्ट से कनफ्यूज हुए फैंस, गणपति दर्शन के बाद शेयर किया ये वीडियो