सलमान खान की हिरोइन डेजी शाह ने दिया सलीम का हेल्थ अपडेट, बोलीं- वह फिलहाल...
सलमान खान के पिता सलीम खान कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे। तबसे सभी सलीम के जल्द ठीक होने के लिए दुआ कर रहे हैं। अब डेजी शाह ने सलीम का हेल्थ अपडेट दिया है।

सलीम खान कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुए थे और तब सभी उनके लिए परेशान हो गए थे। पूरा खान परिवार भी अस्पताल में रोज उनसे मिलने जाता था। अब सलमान खान की को एक्ट्रेस रहीं डेजी शाह ने सलीम खान को लेकर अपडेट दिया है। डेजी ने बताया कि सलीम अब स्टेबल हैं और खतरे से बाहर हैं।
सलीम को लेकर क्या बोलीं डेजी शाह
डेजी ने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए कहा, ‘मैं सलीम सर से मिल नहीं पाई, लेकिन मैं सलमान सर के साथ पूरा टच में थी और उनके परिवार के साथ भी। सलीम सर अब बेहतर हैं। वह स्टेबल हैं। सर्जरी बिल्कुल सही हुई और सक्सेसफुल रही। वह फिलहाल अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं।’
बता दें कि सलीम खान का हेल्थ अपडेट जानने शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त, रमेश तौरानी सभी गए थे।
डॉक्टर द्वारा दी गई सलीम को लेकर अपडेट से नाखुश थे सलमान
वहीं कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि डॉक्टर ने जो सलीम खान को लेकर हेल्थ अपडेट दिया था उससे सलमान नाखुश थे। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने जो मीडिया में सलीम को लेकर अपडेट दिया उससे वह नाराज हैं क्योंकि यह प्राइवेट मैटर था और वह नहीं चाहते कि लोग फिर बातें बनाएं। अब सभी को बिना परिवार के परमिशन के अपडेट देने से मना किया है मीडिया को।
रिपोर्ट में बताया गया था कि हेल्थ एक प्राइवेट मैटर है। कोई भी अपडेट मीडिया के साथ शेयर नहीं करना चाहिए और जो भी बात करनी होगी वो परिवार वाले करेंगे। सलमान और उनका परिवार खुश नहीं हैं डॉक्टर के पब्लिक स्टेटमेंट से और उन्होंने क्लीयर कर दिया है कि आगे कोई अपडेट ना दिया जाए।
बता दें कि इसके बाद से अब तक डॉक्टर्स ने कोई भी अपडेट नहीं दिया है। लेकिन फैंस भी जानना चाहते हैं कि वह कब ठीक होकर घर आएंगे।
सलमान की फिल्म
सलमान खान की बात करें तो वह अब बैटल ऑफ गलवान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है।
फिल्म में सलमान, कर्नल बी संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं। वहीं सलमान खान ने खुद सलमान खान फिल्म्स के जरिए इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म 17 अप्रैस 2026 को रिलीज होगी। बैटल ऑफ गलवान इंडिया-चाइना बॉर्डर क्लैश पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए पहली बार सलमान और चित्रांगदा साथ काम कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


