बेटे का नाम Ram Khan रखना चाहते थे सलमान के भाई सोहेल खान, फिर क्या हुआ? पढ़िए पूरा किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल इस वक्त अमेजन प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। इस शो में उनकी एक्स वाइफ सीमा भी हैं।

Sohail Khan

सलमान खान के भाई सोहेल खान का एक छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो अमेजन प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट एपिसोड का है। इस वीडियो में सोहेल, अली गोनी से बात कर रहे हैं और उन्हें अपने बच्चों के बारे में बता रहे हैं। सोहेल ने रिवील किया कि वो अपने बेटे का नाम ‘राम खान’ रखना चाहते थे।

अली ने की खान परिवार के बच्चों की तारीफ

वीडियो की शुरुआत में अली ने सोहेल से कहा, ‘आप सबके बच्चे बहुत तमीजदार हैं। बहुत अच्छे हैं। मैं तो दो से ही मिला हूं। आपका बेटा तो पूरा आपका कार्बन कॉपी है।’ इस पर सोहेल ने कहा, ‘जब सीमा प्रेग्नेंट थी और निर्वान उसकी कोख में था तब हमने हंसी मजाक में ये तय किया था कि अगर लड़का होगा तो मैं नाम रखूंगा और अगर लड़की होगी तो सीमा नाम रखेगी। मेरा ये था कि मैं अपने बेटा का नाम राम रखना चाहता था, राम खान।’

आमिर खान पर लगा लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर होने का टैग, एक्टर ने दिया जवाब, कहा…

फिर क्या हुआ?

सोहेल ने आगे कहा, ‘लेकिन जब मेरा बड़ा बेटा पैदा हुआ तब डॉक्टर मेरे पास आए और बोले, बेटा हुआ है। मैं अंदर गया तो सीमा बेहोशी की हालत में थी। सीमा ने मुझे देखा और कहा, निर्वान कैसा है? तो मैंने सोचा अरे इसने तो पहले ही नाम रख दिया है। और उस समय उसके मुंह से निर्वान नाम ऐसे निकला कि मेरा मन ही नहीं किया नाम बदलने का।’

क्या होता है निर्वान का मतलब?

सोहेल ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपका नाम ही आपको बनाता है। तो निर्वान का मतलब होता है शांति। मुझे भी नाम अच्छा लगा।’

14 डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाई थी ये फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई थी ब्लॉकबस्टर, नाम जानते हैं आप?

सीमा और सोहेल का हो गया है तलाक

सोहेल खान और सीमा सजदेह की मुलाकात साल 1998 में फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' की शूटिंग के दौरान हुई थी। सीमा दिल्ली की रहने वाली थीं और मुंबई में फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाने आई थीं। दोनों की मुलाकात कुछ कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। लेकिन सीमा का परिवार इस रिश्ते के सख्त खिलाफ था। इसके बाद दोनों ने अपने-अपने घरों से भाग गए और शादी कर ली। पहले उन्होंने आर्य समाज मंदिर में शादी की और फिर उसी दिन शाम को निकाह किया। हालांकि, शादी के 24 साल बाद दोनों अलग हो गए। वहीं अब दोनों रिएलिटी शो ‘अलायंस’ में साथ काम कर रहे हैं।

सोहेल खान और सीमा सजदेह का क्यों हुआ था तलाक? सलमान खान के भाई ने बता दी वजह

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।