Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSalman Khan Brings Food Truck on his every shoot choreographer recalls Tamannaah Bhatia Nasha rehearsal
सलमान खान सेट पर अपने साथ लाते हैं खाने का ट्रक, तमन्ना ने सिर्फ दो दिन में शूट किया था ये गाना

सलमान खान सेट पर अपने साथ लाते हैं खाने का ट्रक, तमन्ना ने सिर्फ दो दिन में शूट किया था ये गाना

संक्षेप:

कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने अलग-अलग सितारों के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा किया। इस बातचीत के दौरान पीयूष और शाजिया ने बताया कि सलमान खान के सेट पर खाने का ट्रक आता है। 

Nov 20, 2025 07:48 am ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कोरियोग्राफर पीयूष भगत और शाजिया सामजी ने बॉलीवुड के तमाम सितारों संग काम किया है। हाल ही में इन दोनों कोरियोग्राफर्स ने अलग-अलग एक्टर्स संग अपने काम करने के अमुभवों को साझा किया। पीयुष और शाजिया ने बताया कि सलमान खान अपने ज्यादातर शूट पर खुद का फूड ट्रक लेकर आते हैं। इसी के साथ शाजिया और पीयूष ने बताया कि तमन्ना भाटिया ने नशा गाने के लिए सिर्फ चार घंटे की रिहर्सल ही की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सलमान के सेट पर होता है फूड ट्रक

हिंदी रश से खास बातचीत में शाजिया ने कहा, “जब सलमान ने हमें बुलाया था…हर किसी को पता था कि उनके सेट पर एक खाने का टेंट होगा। बींग ह्यूमन का फूड ट्रक उनके हर शूट पर होता है और वो बहुत टेस्टी खाना देते हैं। मुझे याद है भाई के साथ लंच करना और खाना और भी अच्छा लग रहा था क्योंकि वो (सलमान खान) हमारे साथ बैठे थे।”

अनन्या नहीं हैं सुपरडांसर

इसी दौरान कोरियोग्राफर्स ने अनन्या पांडे के साथ काम करने को लेकर बात की। उन्होंने बताया, अनन्या ने जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, वो हमारे पास ट्रेनिंग के लिए आई थीं। वो आनेवाले सालों में ग्रो की हैं। अनन्या सुपरडांसर नहीं हैं, लेकिन वो बहुत मेहनती हैं।

दो दिन में शूट हुआ था तमन्ना का ये गाना

वहीं रेड 2 में तमन्ना भाटिया के गाने नशा के बारे में बता करें तो तमन्ना ने सिर्फ 4 घंटे ही रिहर्सल की थी। उन्होंने बताया, नशा एक मैरेथन थी क्योंकि तमन्ना के पास कई प्रोजेक्ट्स थे। तो समय बहुत लिमिटेड था। उन्होंने केवल दो दिन दो-दो घंटे की रिहर्सल की थी। वो गाना दो दिन में शूट हुआ था।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।