सलमान खान ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- आंदोलन ही सही तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सीजेपी स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सलमान खान ने आखिरकार अपनी राय सामने रख दी है। उन्होंने साफ कहा कि ये मुद्दा सरकार और बच्चों के बीच का मुद्दा है, इसे पॉलिटिक्ली हाईजैक नहीं करना चाहिए। 

Salman Khan on Andolan
आंदोलन पर क्या बोले सलमान खान

देश में पिछले कुछ दिनों से छात्रों का प्रोटेस्ट चल रहा है। जंतर मंतर पर शांति से शुरू हुआ ये प्रोटेस्ट अब देशभर में फैल रहा है। इस प्रोटेस्ट और पेपर लीक के बारे में बहुत से सेलेब्स ने अपनी राय रखी थी, लेकिन हर कोई कह रहा था कि सलमान खान ने इस मुद्दे पर अबतक क्यों कुछ नहीं बोला? अब सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय सामने रख दी है। उन्होंने कहा कि ये मुद्दा सरकार और छात्रों के बीच का है, इसे पॉलिटिक्ली हाईजैक नहीं करना चाहिए।

सलमान खान ने आंदोलन पर तोड़ी चुप्पी

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसी तस्वीर के साथ सलमान खान ने अपने विचारों को लिखा है। उन्होंने इस आंदोलन की तारीफ की है, लेकिन इसी के साथ उन्होंने इस बात पर निराशा भी जताई कि इस आंदोलन ने एक हिंसक टर्न ले लिया है।

सलमान को दुख कि हिंसक हो गया आंदोलन

सलमान खान ने लिखा- ये कितना शांतिपूर्ण आंदोलन था, बुरा लग रहा है कि ये हिंसक हो गया। मेरा दिल उन छात्रों और पेरेंट्स के लिए दुखी है जिन्हें चोट लगी। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे ये जानकर और देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए साथ आए हैं, और उनके पेरेंट्स ने उन्हें सपोर्ट किया है।

भाईजान बोले- प्रोटेस्ट ही सही तरीका है

उन्होंने आगे लिखा- उन्होंने जो कदम उठाए हैं मैं उसकी प्रशंसा करता हूं, ये उनकी मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने बेहतर भविष्य और शिक्षित भारत बनाने की लगन, ईमानदारी और उत्सुकता को दिखाता है। ये आंदोलन, ये प्रोटेस्ट ही सही तरीका ऐसा करने का, छात्रों ने ये शांतिपूर्ण तरीके से किया है। बहुत हिम्मत वाला और बहादुर। ये जनरेशन जो शिक्षा के लिए प्रेरित और उत्साहित है, भारत का नाम रौशन करेगी।

सलमान बोले- इस मुद्दे पर नहीं होनी चाहिए राजनीति

सलमान ने साफ किया कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, "ये मुद्दा छात्रों और एजुकेशन सिस्टम के बीच है, इस पॉलिटिक्ली हैक नहीं किया जाना चाहिए, और मुझे यकीन है कि सरकार उन्हें पूरा समर्थन देगी और एक बेहतर शिक्षा व्यवस्था बनाएगी। ये दोनों के लिए जीत होगी। आशा और प्रार्थना कर रहा हूं कि सार्थक निर्णय हो। भगवान आप सबका भला करे जो पढ़ना चाहते हैं।

भारत को शिक्षा का हब बनाने की कही बात

सलामन ने कहा शिक्षा हमारा अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए, और हर साल और ज्यादा ट्रेंडी और फैशनेबल होता जाए। इतना कि लोग बाहर से भारत आएं पढ़ने के लिए और भारत शिक्षा का हब बन जाए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान ने छात्रों के प्रोटेस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- आंदोलन ही सही तरीका