सलमान खान के दोस्त का हुआ निधन, आंखों से नहीं रुक पा रहे थे एक्टर के आंसू
सलमान खान के क्लोज फ्रेंड कुमुद का निधन हो गया है। अपने दोस्त को आखिरी विदाई देने सलमान अपने परिवार वालों के साथ पहुंचे। इस दौरान सलमान की आंखों में आंसू थे।

सलमान खान के करीबी दोस्त कुमुद राणे का निधन हो गया है। सलमान ऐसे मुश्किल समय में दोस्त को आखिरी विदाई देने और परिवार को सपोर्ट करने पहुंचे। हालांकि सलमान इस दौरान काफी इमोशनल दिखे। उनकी आंख से आंसू ही नहीं रुक रहे थे। सलमान के साथ-साथ उनके परिवार वाले भी वहां पहुंचे।
सलमान की आंखों में थे आंसू
सलमान, कुमुद के पैरेंट्स, परिवार के सदस्य और दोस्तों से भी बात करते दिखे और उनका सहारा भी बनकर खड़े थे। सलमान के अलावा सोहेल, अर्पिता, हेलन भी कुमुद के परिवार वालों से मिलने पहुंचे। सलमान की आंखों में ऐसे आंसू देख फैंस भी इमोशनल हो रहे हैं और उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने को बोल रहे हैं।
जब अस्पताल के बाहर पैपराजी पर भड़के थे सलमान
बता दें कि कुछ दिनों पहले सलमान को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था। देर रात ऐसे अस्पताल के बाहर पैपराजी को देखकर सलमान को काफी गुस्सा आ गया था। उन्होंने पैपराजी को डांटा भी था।
इतना ही नहीं उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वह नहीं चाहते कि उनकी प्राइवेसी को खराब किया जाए और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा अगर इसका असर उनकी फिल्म मातृभूमि पर पड़ा तो।
पहले भी एक दोस्त का हुआ निधन
वहीं इससे पहले मई में सलमान के एक दोस्त सुशील कुमार का भी निधन हो गया था। एक्टर ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। दोनों की दोस्ती 4 दशक से थी।
सलमान की प्रोफेशनल लाइफ
सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिलहाल मातृभूमि में बिजी हैं। इस फिल्म को अपूर्वा लाखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था, लेकिन फिर इसका नाम बदला गया। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट की अभी कन्फर्म अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि फिल्म के गाने रिलीज होते रहते हैं और उन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
नयंतारा के साथ भी करेंगे काम
इसके अलावा सलमान, प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ भी काम करने वाले हैं। इस फिल्म को वामशी डायरेक्ट करेंगे और इसमें सलमान के साथ साउथ स्टार नयंतारा लीड रोल में होंगी। इस मूवी का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग अप्रैल 19 से शुरू हो चुकी है। सलमान और नयंतारा की यह साथ में पहली फिल्म है। इससे पहले नयंतारा, शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में काम कर चुकी हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


