सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बदला टाइटल, अब इस नाम से रिलीज होगी फिल्म
Salman Khan Upcoming Movie: सलमान खान की आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नाम बदल दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म के नए टाइटल के साथ नया पोस्टर रिलीज किया है।

Battle of Galwan: सलमान खान की साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। सलमान खान ने नए नाम के साथ नया पोस्टर शेयर किया है। एक्टर ने फिल्म का दमदार पोस्टर शेयर कर बताया कि अब ये फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के नाम से दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
क्यों बदला गया नाम?
'बैटल ऑफ गलवान' से ऐसा लग रहा था कि फिल्म की कहानी केवल गलवान घाटी में हुए युद्ध तक सीमित है। हालांकि, फिल्म में और भी चीजें दिखाई गई हैं। इसमें 2020 की भारत-चीन झड़प के साथ-साथ भारतीय सैनिकों के व्यक्तिगत संघर्ष और उनके परिवारों के बलिदान को भी गहराई से बताया गया है। यही कारण है कि मेकर्स ने नाम बदलने का फैसला लिया है।
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ नाम क्यों रखा गया?
एक्सपर्ट्स का कहना है, 'मातृभूमि' शब्द सुनते ही शरीर में एक अलग जोश भर जाता है और अपना पन फील होता है। वहीं फिल्म में युद्ध करने की जगह शांति की बात की गई है। यही कारण है कि इसका नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ रखा गया।
चीन में हुआ था बवाल
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में चीन की सरकारी मीडिया ने दावा किया था कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। चीन ने इसे 'चीन-विरोधी' भावना भड़काने की कोशिश करार दिया था।
फिल्म की रिलीज डेट
पहले ये फिल्म 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। यही कारण है कि फिल्म के कुछ गाने और टीजर रिलीज कर दिए गए थे। लेकिन जब अक्षय कुमार ने अनाउंस किया कि उनकी फिल्म ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल के दिन आने वाली है तब खबर आई कि सलमान खान की फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई है।
फिल्म की स्टार कास्ट
‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं। ये फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इसे प्रोड्यूस सलमा खान ने किया है। वहीं डायरेक्शन अपूर्व लाखिया का है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


