Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSalman Khan Battle Of Galwan Director Breaks Silence On Reports Of Film Being Postponed
सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान क्या हो रही पोस्टपोन? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान क्या हो रही पोस्टपोन? डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

संक्षेप:

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि यह मूवी पोस्टपोन हो गई है। अब डायरेक्टर ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Feb 10, 2026 11:48 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म बैटल ऑफ गलवान का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। जबसे इस मूवी की अनाउंसमेंट हुई है तबसे फैंस को बस इसकी रिलीज का इंतजार है, लेकिन फिल्म की रिलीज मे हो रही देरी से फैंस काफी निराश हो रहे हैं। वहीं हाल ही में खबर आई कि फिल्म पोस्टपोन हो रही है। अब इन खबरों पर डायरेक्टर अपूर्व लाखिया का रिएक्शन आया है।

क्या कहा डायरेक्टर ने

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अपूर्व ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कहां से ये अफवाह आ रही है।’

क्या सामने आ रही है नई डेट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट थी कि बैटल ऑफ गलवान पोस्टपोन हो रही है। फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स और सलमान खान को लगता है कि यही दिन ठीक रहेगा क्योंकि 15 अगस्त है तो फिल्म को फायदा होगा। फिल्म में देशभक्ति वाली फीलिंग भी है।

खैर अब अपूर्व के इस स्टेटमेंट से यह तो क्लीयर है कि फिल्म की रिलीज डेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हैं।

इन 2 फिल्मों से हो सकती है टक्कर

वैसे अगर रिपोर्ट्स सही निकलीं तो फिर बैटल ऑफ गलवान की 14 अगस्त को कार्तिक आर्यन की नागजिला और सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 से टक्कर होगी। वैसे फिलहाल तक फिल्म की रिलीज डेट 17 अप्रैल है।

ये भी पढ़ें:सलमान खान को प्रोड्यूसर ने बताया 'चिड़ियाघर का टाइगर', बोले- अब वो शांत हो चुके

बैटल ऑफ गलवान की स्टोरी

बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो फिल्म में 2020 के गलवान वैली में हुए भारत और चाइनीज के बीच के क्लैश की स्टोरी दिखाएगी। फिल्म की स्टोरी नोवल इंडियाज मोस्ट फियरलेस 3 पर आधारित है।

सलमान के साथ फिल्म में चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। पहली बार दोनों साथ में काम कर रहे हैं।

सलमान के लिए फिल्म थी फिजिकल डिमांडिंग

सलमान खान ने पीटीआई से बात करते हुए फिल्म में काम करने के अपने एक्सपीरियंस पर कहा था, ‘यह काफी फिजिकली डिमांडिंग है। हर साल, हर महीने, हर दिन यह काफी मुश्किल होता जा रहा है। मुझे अब और समय देना पड़ता है। पहले मैं 1 या 2 हफ्ते में कर लेता था। लेकिन अब मैं भागता हूं, किक करता हूं, पंचिंग और बाकी सब। फिल्म की ये सब डिमांड है।’

ये भी पढ़ें:सलमान vs सनी vs वरुण, बॉक्स ऑफिस पर होगा इन सुपरस्टार्स की फिल्मों का क्लैश

सलमान ने आगे कहा था, ‘जैसे सिकंदर का एक्शन अलग था और किरदार भी अलग था। लेकिन यह फिजिकली काफी मुश्किल था।’

सलमान लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे। इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं। इस फिल्म से सलमान के फैंस को काफी उम्मीद थी, लेकिन सिकंदर को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।