‘सलमान खान ने चुकाई स्टार बनने की कीमत’, फिल्ममेकर ने बताया एक्टर ने सिर पर लगवाए थे इंजेक्शन्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान को लेकर उनके दोस्त शैलेंद्र सिंह ने एक किस्सा बताया जब वह उनके घर गए थे और सलमान का हेयर ट्रीटमेंट चल रहा था। उन्होंने इसके अलावा एक और दिलचस्प बताई।

सलमान खान
सलमान खान के हेयर ट्रीटमेंट के बारे में शैलेंद्र सिंह ने बताया

सलमान खान के दोस्त और फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने एक्टर को लेकर एक किस्सा शेयर किया है जब वह उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में गए थे। शैलेंद्र ने बताया कि तब सलमान का हेयर ट्रीटमेंट चल रहा था और इस दौरान भी सलमान, बिरयानी खाते हुए एंजॉय कर रहे थे।

जब सलमान के घर जाकर हैरान हुए शैलेंद्र

शैलेंद्र ने साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में कहा, ‘एक दिन मैं सलमान से मिलने उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट गया। उस समय हम सोमवार की रात को पार्टी करते थे। वह उस समय डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे और खुद को शीशे में देख रहे थे। उन्हें खाना खाते हुए शीशे में देखना पसंद है। किचन में एक छोटा टेबल है जिसके सामने टेबल है। तो आप बैठे उनके सामने हो, लेकिन शीशे के जरिए उनसे बात करते हो।’

सलमान खान का हो रहा था ट्रीटमेंट

शैलेंद्र ने आगे बताया कि लेकिन जब वह बैठे थे तभी एक आदमी वहां आया जिसके पास मेडिकल इक्विपमेंट्स थे। उस इंसान ने तुरंत सलमान का ट्रीटमेंट करना शुरू कर दिया बिना हमारी बात को काटे।

शैलेंद्र ने फिर कहा, ‘सलमान बैठकर बिरयानी खा रहे थे- आप जानते हो सलमान खाने को काफी एंजॉय करते हैं खासकर कुछ ड्रिंक्स के बाद। अचानक, एक आदमी आया, उसने ग्लव्स पहने, एक सुई निकाली और उनके स्कैल्प(सिर पर) में इंजेक्ट करने लगा। मैं ये सब शीशे के जरिए देख रहा हूं और सोच रहा हूं कि ये हो क्या रहा है।’

सलमान बोले थे कीमत है स्टार बनने का

शैलेंद्र ने फिर सलमान से पूछा कि ये क्या हो रहा है तो उन्होंने कहा, ‘ये एक कीमत है स्टार बनने का दोस्त। अब उस पूरे ट्रीटमेंट के दौरान वह खाना खा रहे थे।’

क्या था वो ट्रीटमेंट

शैलेंद्र को बाद में पता चला कि सलमान का प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी चल रही थी। यह एक ट्रीटमेंट है जिसमें व्यक्ति के अपने ही खून से निकले प्लाज्मा का इस्तेमाल उनके बालों बालों के ग्रोथ के लिए दिया जाता है।

शैलेंद्र बोले ऋतिक रोशन भी करवाते ये ट्रीटमेंट

शैलेंद्र फिर बोले, ‘उस समय मुझे नहीं पता था क्या था। मुझे लगा सब करते हैं, अब ऋतिक रोशन करवाते हैं और सब करवाते हैं। जैसे आपकी उम्र होती है, आपके बाल पतले होते जाते हैं। आपको ये सब करवाना पड़ता है।’

सलमान की प्रोफेशनल लाइफ

सलमान की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। अभी मूवी की रिलीज डेट को लेकर अपडेट नहीं आया है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘सलमान ने चुकाई स्टार बनने की कीमत’, फिल्ममेकर ने बताया एक्टर ने सिर पर…