तड़प तड़प…केके ने इसलिए सुबह 4 बजे गाई गाने की सबसे खूबसूरत लाइन, सलमान के रोने ने आत्मा को रुला दिया
सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ का एक ऐसा गाना जिसका अंतरा सुबह के 4 बजे रिकॉर्ड हुआ। उस अंतरे को सुनने के बाद आपकी आत्मा भी रो पड़ी होगी। ये है इस गाने को रिकॉर्ड करने के दौरान का पूरा किस्सा।

साल 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म आई थी ‘हम दिल दे चुके सनम’। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल, प्यार में हारे दो प्रेमी और फिर एक ऐसे अंत की होती है जो किसी ने सोचा नहीं था। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को हंसाया और अंत में रुलाया। ये कहानी हमेशा खास रहेगी। लेकिन इस फिल्म की कहानी इतनी खास नहीं होती अगर फिल्म के गानों में वो दर्द और खुशी नहीं झलक रही होती। फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक गाना ऐसा भी है जिसका सबसे खूबसूरत हिस्सा सुबह के 4 बजे रिकॉर्ड किया गया था।
फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने
फिल्म हम दिल दे चुके सनम का म्यूजिक बेहद खास रहा है। कहानी की शुरुआत से लेकर अंत तक गानों में ही किरदार लिपटे हुए थे। इस फिल्म के लिए संजय लीला भंसाली वायलिन बजाने वाले इस्माइल दरबार को म्यूजिक डायरेक्टर बना कर ले आए थे। बतौर म्यूजिक कंपोजर ये इस्माइल दरबार की पहली फिल्म थी। फिल्म्हुम दिल दे चुके के लिए इस्माइल दरबार ने कुल 11गाने बनाए 'चांद छुपा बादल में', 'निम्बोडा', 'आंखों की गुस्ताखियां', 'मन मोहिनी', 'झोंखा हवा का', 'ढोली तारो ढोल बाजे', 'लव थीम', 'अलबेला सजन', 'Kaipoche', टाइटल सॉन्ग हम दिल दे चुके सनम'। इस लिस्ट में एक और गाना था जिसे केके ने गाया था वो गाना था 'तड़प तड़प के इस दिल से' इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान का एक खास किस्सा है।
बीच में रोकनी पड़ी थी रिकॉर्डिंग
फिल्म में जब सलमान खान का दिल टूटता है और स्क्रीन पर वो अपने आप से ही लड़ाई करते नजर आते हैं। बैकग्राउंड में गाना बजता है 'तड़प तड़प के इस दिल से'। इस गाने को रात के 1 बजे फिल्म का गाना 'तड़प तड़प इस दिल से आह' रिकॉर्ड हो रहा होता है। गाने का 50 प्रतिशत भाग रिकॉर्ड हो चुका होता है। तभी अचानक स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट होता है। रिकॉर्डिंग रोक दी जाती है और सिंगर केके को ब्रेक मिल जाता है। वो स्टूडियो से बाहर आते हैं। एक कोने में बैठे होते हैं और उन्हें नींद आ जाती है। इसके बाद सीधे सुबह 4 बजे उनकी आंख खुलती है और उन्हें एक चाय का कप दिया जाता है।म्यूजिक डायरेक्टर कहते हैं कि अब गाने का बचा हुआ पार्ट कल रिकॉर्ड करते हैं। क्योंकि जो भी म्यूजिक की समझ रखते हैं वो ये बात जानते हैं कि कोई भी सिंगर एकदम से हाई पिच का गाना एकदम से नहीं गा सकता। और गाने का जो बचा हुआ हिस्सा था वो हाई पिच वाला ही था। ऐसे में सिंगर केके अपना चाय का कप लेकर छत पर चले जाते हैं।
उस रात मुंबई भी थम गई थी
केके चाय के कप के साथ उस मुंबई को छत से देखते हैं जो हमेशा चलती रहती है। लेकिन रात के 4 बजे मुंबई भी सो रही थी। सब शांत था। खुला आसमान,समुंद्र और ताजी हवा। केके को भागकर नीचे जाते हैं और घर जा रहे म्यूजिक डायरेक्टर स्माइल दरबार से कहते हैं कि बस एक टेक ले लो। स्माइल दरबार मना करते हैं। लेकिन केके की जिद के आगे वो भी झुक जाते हैं। वो गाने के बचे हुए हिस्से के लिए एक और टेक लेते हैं। सुबह के 4 बजे के आसपास का समय था। केके हाई पिच के साथ गाते हैं ‘अगर मिले खुदा तो, पूछूंगा खुदा से, जिस्म मुझे देके मिट्ठी का शीशे का दिल क्यों बनाया’। आज भी गाने में जब ये लाइन आती है तो सुनने वाले की आत्मा भी रो पड़ती है। और इस गाने में सलमान ने जैसे टूटे हुए दिल के साथ परफॉर्म किया उसने ऑडियंस को दीवाना बना दिया।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


