सलीम खान की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया अपडेट, बोले- सुबह इमरजेंसी में लाया गया, अभी कड़ी निगरानी में

Feb 17, 2026 06:25 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

सलमान खान के पिता सलीम खान लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में हैं। अब तक उनकी ऐडमिट होने की वजह पता नहीं चल सकी है। इस बीच लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पारकर ने पुष्टि की है कि सलीम खान आईसीयू में हैं।

सलीम खान की हेल्थ पर डॉक्टर ने दिया अपडेट, बोले- सुबह इमरजेंसी में लाया गया, अभी कड़ी निगरानी में

सलीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में ऐडमिट हैं। शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उनको क्या हुआ, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। हालांकि लीलावती हॉस्पिटल से डॉक्टर ने स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें बताया गया है कि सलीम खान को मंगलवार सुबह उनके फैमिली डॉक्टर लीलावती हॉस्पिटल लेकर आए थे। इमरजेंसी केयर शुरू की गई इसके बाद सलीम खान को आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर ने बताया है कि परिवार के आग्रह पर बाकी डिटेल्स आज शेयर नहीं की जा रही हैं।

स्टेटमेंट में डॉक्टर्स ने दी ये डिटेल

लीलावती हॉस्पिटल की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, हैलो। हां यह सच है कि मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और खुद में एक आइकॉन, मिस्टर सलीम खान को डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैमिली डॉक्टर लेकर पहुंचे हॉस्पिटल

उन्हें आज सुबह 8:30 बजे फैमिली डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। आपातकालीन उपचार शुरू करने के बाद, मिस्टर खान को पहली मंजिल पर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों की एक टीम- डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया ने उनकी जांच की है।

कल जारी किया जाएगा हेल्थ बुलेटिन

फैमिली की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए, आज आगे की डीटेल शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, परिजनों की सहमति से कल सुबह 11 बजे एक प्रेस बुलेटिन जारी किया जाएगा। उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन उनके क्लीनिकल स्टेटस पर कड़ी नजर रखी जा रही है: डॉ. जलील पारकर, लीलावती अस्पताल।



ब्लड क्लॉट होने की खबर

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलीम खान को ब्लड क्लॉट की शिकायत हुई है। जर्नलिस्ट विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि सलीम खान को ब्लड क्लॉट की समस्या हुई है। चक्कर आने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। परिवार या डॉक्टर्स की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान नहीं है।

फिटनेस की होती है तारीफ

सलीम खान की उम्र 90 साल है। उनकी फिटनेस और रूटीन की तारीफ हर कोई करता है। सलीम खान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें वह वॉक करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह ऐडमिट होने के 4 दिन पहले का वीडियो है। सलमान खान भी तारीफ कर चुके हैं कि उनके पिता इस एज पर सब कुछ खाते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।