जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे सलीम खान! पूरे तीन हफ्ते बात आई यह अच्छी खबर

Mar 10, 2026 08:11 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Salim Khan: सलमान खान के पिता, दिग्गज स्क्रीनप्ले और लिरिक्स राइटर सलीम खान की सेहत में सुधार है। खबर है कि उन्हें इस हफ्ते हॉस्पिटल से डिसचार्ज किया जा सकता है।

जल्द हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे सलीम खान! पूरे तीन हफ्ते बात आई यह अच्छी खबर

दिग्गज राइटर सलीम खान के फैंस और उनके परिवार के लिए राहत भरी खबर आई है। करीब तीन हफ्तों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहे 88 वर्षीय सलीम खान को इस हफ्ते अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और माना जा रहा है कि अगले 3 से 4 दिनों में वह अपने घर लौट आएंगे। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद पूरे बॉलीवुड में फिक्र की लहर सी दौड़ गई थी, लेकिन सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में वक्त के साथ सुधार आया और अब खबर है कि वह जल्द ही डिस्चार्ज कर दिए जाएंगे।

दिमाग में क्लॉट की वजह से हुए थे भर्ती

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलीम खान के दिमाग में एक 'ब्रेन क्लॉट' डिटेक्ट हुआ था, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरी सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें 17 फरवरी की सुबह उनके फैमिली फिजीशियन की सलाह पर लीलावती अस्पताल ले जाया गया था। अगले ही दिन यानी 18 फरवरी को न्यूरोसर्जन ने उनकी एक खास मेडिकल प्रोसीजर की, जिसे 'डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी' कहा जाता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सफल रही और इसके बाद उनकी हालत स्थिर बनी रही।

बिना सर्जरी के डॉक्टरों ने संभाला हाल

सलीम खान के हेल्थ अपडेट के मुताबिक भर्ती होने के वक्त सलीम खान पूरी तरह होश में थे और फिट लग रहे थे। हालांकि उन्हें मामूली 'ब्रेन हैमरेज' हुआ था, जिसे डॉक्टरों ने बिना किसी बड़ी सर्जरी के सफलतापूर्वक टैकल कर लिया। इलाज के दौरान उन्हें कुछ वक्त के लिए आईसीयू और वेंटिलेटर पर भी रखा गया था, लेकिन उनकी हालत में तेजी से सुधार देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उम्र एक बड़ा फैक्टर है, लेकिन सलीम खान की रिकवरी काफी अच्छी रही है।

सलमान और परिवार ने ली राहत की सांस

सलीम खान की बीमारी की खबर मिलने के बाद से ही सलमान खान और उनका पूरा परिवार काफी तनाव में था। अब अस्पताल के सूत्रों और हालिया अपडेट्स के मुताबिक सलीम खान की हालत स्थिर हैं और रिकवरी की राह पर हैं। अगर अगले कुछ दिनों तक उनकी सेहत इसी तरह सामान्य बनी रहती है, तो 3 से 4 दिनों में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। अब फैंस को बस उस पल का इंतजार है जब सलीम खान गैलेक्सी अपार्टमेंट में अपने परिवार के साथ फिर से नजर आएंगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।