Salim Khan Health Updates Live: सलीम खान को मिलने आधी रात को हॉस्पिटल पहुंचे संजय दत्त
सलमान खान के करीबी दोस्त संजय दत्त आधी रात को लीलावती हॉस्पिटल सलीम खान से मिलने पहुंचे हैं।


salim khan in icu
Salim Khan Health Updates Live: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 90 साल के सलीम ICU वार्ड में हैं। हॉस्पिटल में भर्ती के दौरान सलमान खान को देखा गया था। हालांकि, एक्टर कुछ समय बाद वहां से चले गए। पिता की तबीयत की खबर सुनते ही अलवीरा खान हॉस्पिटल के बाहर जल्दबाजी में नजर आईं। उनके बाद दामाद आयुष शर्मा भी पहुंचे। सलीम खान को क्या हुआ और उन्हें हॉस्पिटल के ICU वार्ड में क्यों रखा गया है इस बारे में परिवार की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सलीम खान की हेल्थ के बारे में हॉस्पिटल ने दिया अपडेट
Salim Khan Health Updates Live: सलीम खान को मिलने आधी रात को हॉस्पिटल पहुंचे संजय दत्त
सलमान खान के करीबी दोस्त संजय दत्त आधी रात को लीलावती हॉस्पिटल सलीम खान से मिलने पहुंचे हैं।
Salim Khan Health Updates Live: सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे जावेद अख्तर
अपने पुराने दोस्त सलीम खान का हालचाल पूछने जावेद अख्तर लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे।
Salim Khan Health Updates Live: डॉक्टर्स सुबह 11 बजे देंगे अपडेट
सलीम खान की टीम और लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर्स कल सुबह 11 बजे देंगे हेल्थ अपडेट
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी
सलमान खान के खास दोस्त रहे बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया।
अर्पिता पहुंचीं हॉस्पिटल
सलमान खान की छोटी बहन अपने पिता सलीम खान से मिलने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं हैं।
सलीम खान को देखने हेलेन भी पहुंचीं हॉस्पिटल
सलीम खान की तबीयत का हालचाल लेने अब हेलेन भी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं हैं।
पत्नी सलमा खान हॉस्पिटल के बाहर आईं नजर
सलमान खान की मां और सलीम खान की पहली पत्नी लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं हैं। उन्हें हॉस्पिटल के अंदर एंट्री लेते हुए देखा गया है।
अलीजेह अग्निहोत्री पहुंचीं लीलावती हॉस्पिटल
अलवीरा खान की बेटी अलीजेह अग्निहोत्री भी अपने नाना सलीम खान का हालचाल लेने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं हैं।
अरहान खान दादा सलीम को देखने हॉस्पिटल पहुंचे
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान दादा सलीम खान को देखने हॉस्पिटल पहुंचे।
अरबाज खान पत्नी शूरा के साथ हॉस्पिटल पहुंचे
सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा खान लीलावती हॉस्पिटल पहुंचीं हैं।
आयुष शर्मा भी पहुंचे
सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति एक्टर आयुष शर्मा भी ससुर सलीम खान से मिलने पहुंचे।
अलवीरा खान पहुंचीं मिलने
सलमान खान की बहन अलवीरा खान पिता सलीम खान से मिलने हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्हें जल्दबाजी में हॉस्पिटल के अंदर जाते हुए देखा गया।
हॉस्पिटल के बाहर दिखे सलमान खान
पिता को हॉस्पिटल में भर्ती करवाने के बाद सलमान खान को एग्जिट लेते हुए देखा गया।
सलमान के 90 साल के पिता सलीम खान हॉस्पिटल में एडमिट
सलमान खान के पिता सलीम खान आज दोपहर मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। पीटीआई के मुताबिक सलीम खान को ICU वार्ड में रखा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।