सलीम खान की हालत में सुधार, डॉ. जलील पारकर ने कहा- उनकी उम्र ज्यादा है इसलिए…
Salim Khan News: सलीम खान की तबीयत में सुधार देखने को मिल रहा है। अच्छी बात ये है कि उनकी हालत स्थिर है और कल तक उनका वेंटिलेटर भी हट सकता है।

सलीम खान की हालत पहले से बेहतर है। डॉक्टर्स ने खुद इस बात की जानकारी दी है। बता दें, 17 फरवरी की सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान को मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाया गया था। उन्हें झटके लग रहे थे और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था। ऐसे में डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज किया। आज DSA (Digital Subtraction Angiography) भी हुई है जिसके बाद उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।
डॉक्टर का पूरा बयान
लीलावती हॉस्पिटल के डॉक्टर जलील पारकर ने सलीम खान की तबीयत के बारे में बात करते हुए कहा, ‘उन्हें उनके फैमिली फिजिशियन डॉ. संदीप चोपड़ा कल हॉस्पिटल लेकर आए थे। जांच करने के बाद हमें लगा कि इन्हें आईसीयू में भर्ती करना चाहिए है इसलिए हमने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया। उस समय उन्हें झटके आ रहे थे और ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था, जिसका हमने इलाज किया। फिर कुछ जरूरी जांचें करने के लिए हमने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा। वेंटिलेटर एहतियातन लगाया गया था ताकि उनकी हालत बिगड़े न। आज एक छोटा-सा प्रोसीजर भी किया गया है।’
कब हटेगा वेंटिलेटर?
डॉ. जलील पारकर ने आगे कहा, ‘ये प्रोसीजर न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन भांगे ने किया। इस प्रोसीजर को DSA (Digital Subtraction Angiography) कहा जाता है। प्रोसीजर सक्सेसफुल रही। अब सलीम खान की हालत ठीक है, वे स्थिर हैं। उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उम्मीद है कि कल तक हम उन्हें वेंटिलेटर से हटा देंगे। कुल मिलाकर वे अच्छा कर रहे हैं। उम्र एक महत्वपूर्ण कारक है। उनकी उम्र ज्यादा है इसलिए रिकवरी में थोड़ा समय लगना स्वाभाविक है। यदि सब कुछ ठीक रहा, तो कल तक उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा।’
कब होंगे डिस्चार्ज?
डॉक्टर जलील पारकर ने मीडिया को बताया, ‘सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज भी हुआ था, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत नहीं है। पहले उन्हें बताया गया था कि उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, लेकिन अब उनके ठीक होने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।’
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



