Salim Khan Health Update: पिता सलीम खान को देखने हॉस्पिटल पहुंचीं अलवीरा खान

Feb 17, 2026 02:41 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। सलीम खान इस वक्त ICU में एडमिट हैं। खबर मिलते ही बेटी अलवीरा खान भागती हुई नजर आई।

Salim Khan Health Update: पिता सलीम खान को देखने हॉस्पिटल पहुंचीं अलवीरा खान

सलमान खान के पिता मशहूर राइटर सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। सलीम 90 साल के हैं और रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें ICU वार्ड में रखा गया है। सलीम खान को क्या हुआ है और उन्हें अचानक हॉस्पिटल में क्यों एडमिट किया गया इस बारे में अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही बेटी अलवीरा खान, अर्पिता खान, दामाद आयुष शर्मा हॉस्पिटल के बाहर जल्दबाजी में नजर आए।

अलवीरा खान हॉस्पिटल के बाहर दिखीं

वीडियो सामने आए हैं जिसमें अलवीरा खान मुंह पर मास्क लगाए हॉस्पिटल के बाहर जल्दबाजी में में नजर आई। उन्हें हॉस्पिटल के अंदर जाते हुए देखा गया। ये वीडियो सामने आया है।

आयुष शर्मा पहुंचे

अलवीरा के हॉस्पिटल पहुंचते ही आयुष शर्मा पहुंचे हैं। उन्हें हॉस्पिटल के अंदर जाते हुए देखा जा सकता है।

ICU में एडमिट हुए सलीम खान

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ICU में रखा गया है। अब परिवार के सदस्य उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। सलमान खान पहले हॉस्पिटल में मौजूद थे। लेकिन कुछ देर पहले ही वो जा चुके हैं। उनके जाने के बाद अलवीरा, आयुष पहुंचे हैं। हालांकि, परिवार की तरफ से सलीम खान की हेल्थ पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

90वां जन्मदिन

बता दें, सलीम खान ने नवंबर 2025 में अपना 90 वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ था। इसके अलावा कई मौकों पर उन्हें बाहर स्पॉट किया गया था।

सलीम खान की कलम का जादू

सलीम खान हिंदी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती सालों में फिल्मों में एक्टिंग की। लेकिन जब सफल नहीं हुए तो फिल्मों की कहानी और डायलॉग लिखने लगे। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्में जंजीर, शोले। दीवार, डॉन, हाथी मेरे साथी काला पत्थर, शक्ति जैसी फिल्मों की कहानियां, लिखी। बेटे सलमान खान की फिल्म के सबसे बड़े क्रिटिक भी उनके पिता सलीम खान ही रहे हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;