सलीम खान के हॉस्पिटल पहुंचते ही वायरल हुआ उनका 4 दिन पहले का वीडियो

Feb 17, 2026 02:20 pm ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलीम खान के हॉस्पिटल पहुंचने की खबर ने उनके शुभचिंतकों को परेशान कर दिया है। लोग उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह चार दिन पुराना है।

सलीम खान के हॉस्पिटल पहुंचते ही वायरल हुआ उनका 4 दिन पहले का वीडियो

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत नासाज है। लोग उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच सलीम खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह चार दिन पहले का है। इसमें वह बांद्रा में वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। सलीम खान को क्या हुआ है, इस पर उनके परिवार की तरफ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि रिपोर्ट्स हैं कि वह आईसीयू में हैं। बेटे सलमान खान उनको देखने पहुंचे थे, उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर है।

रेग्युलर वॉक करते हैं सलीम खान

बॉलीवुड के लेंजडरी स्क्रिप्ट राइटर आईसीयू में हैं, इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें सलीम खान की पीठ दिख रही है। उन्होंने कैप लगाई है और बॉडीगार्ड्स के सहारे मुंबई के बांद्रा में समंदर के किनारे वॉक कर रहे हैं। सलीम खान बैंडस्टैंड पर रेग्युलर वॉक करते हैं। उनके इस वीडियो में उनका वॉइस ओवर सुनाई दे रहा है। इसमें वह अच्छी सेहत के बारे में बोल रहे हैं। सलीम बोल रहे हैं, पहले हमारे जो बुजुर्ग थे, यही दुआ देते थे, अल्लाह सेहत दे और इज्जत दे। पैसे हम खुद कमा लेंगे।

दिन में दो बार मीठा खाते हैं

सलीम खान की उम्र 90 साल है। कुछ वक्त पहले कपिल शर्मा के शो पर सलमान खान ने अपने पिता की सेहत की तारीफ की थी। सलमान ने बताया था कि उनके पिता अभी भी 2-3 पराठे, चावल, मीट और दिन में दो बार मिठाई खा लेते हैं। उन्होंने कहा था कि पिता का मेटाबॉलिजम और डिसिप्लिन अलग लेवल का है।

सलीम खान की डायट

सलमान ने यह भी बताया था कि उनके पिता हर सुबह बैंडस्टैंड पर वॉक करने जाते हैं। सलमान ने यह भी बताया था कि सलीम खान किसी चीज से परहेज नहीं करते बल्कि थोड़ी मात्रा में सब कुछ खा लेते हैं। उनके खाने में कुछ चम्मच चावल, कुछ सब्जियां, थोड़ा सा चिकन, मटन या मछली होता है। वह ओवर ईटिंग नहीं करते हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;