सैयारा के बाद दोबारा साथ आई हिट जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा, मोहित सूरी की लव स्टोरी में करेंगे काम

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

सैयारा फिल्म के स्टार अहान पांडे और अनीत पड्डा डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ नजर आए हैं और इस रीयूनियन को देख फैंस काफी खुश हैं क्योंकि तीनों फिर एक लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं।

सैयारा के बाद दोबारा साथ आई हिट जोड़ी अहान पांडे और अनीत पड्डा, मोहित सूरी की लव स्टोरी में करेंगे काम

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा ने साल 2025 में धमाल ही मचा दिया था। दोनों की यह पहली फिल्म थी जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था। अहान और अनीत की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब ये जोड़ी एक बार फिर मोहित सूरी के साथ रीयूनाइट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये रोमांटिक फिल्म में साथ काम करेंगे।

अगली रोमांटिक फिल्म में करेंगे साथ

यश राज फिल्म्स ने इस रीयूनियन को लेकर प्रेस स्टेटमेंट शेयर किया। फिल्म का हालांकि अभी नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन एक वादा किया गया है कि एक शानदार सिनेमाटिक एक्सपीरियंस मिलने वाला है, कुछ ना भूलने वाली धुनें।

क्या होगी फिल्म की थीम

फिल्म की थीम को लेकर मोहित सूरी ने स्टेटमेंट में कहा, ‘मेरे लिए हमेशा लव स्टोरीज रही हैं। प्यार गहरा होना चाहिए और इसलिए मैं बतौर स्टोरीटेलर ऐसी स्टोरीज बताने की कोशिश करता हूं।’

अक्षय विधाणी, यश राज फिल्म्स के सीईओ ने कहा, ‘मोहित के साथ, सिर्फ फिल्म बनाना नहीं होता। इसमें होता है कि आप फीलिंग्स को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। एक म्यूजिक का पीस है, एक मोमेंट है जो हमेशा बना रहेगा। सैयारा ऐसी ही एक मोमेंट जैसी थी जिसे मैं हमेशा फील करता हूं। अब हम दोबारा साथ आए हैं, अब हम कुछ और सच्चा और सुरक्षित ढूंढ रहे हैं। हम अहान और अनीत को हमारी फिल्म में लेकर काफी खुश हैं।’

इस फिल्म को लेकर नर्वस मोहित सूरी

मोहित ने इस रीयूनियन को लेकर कहा, ‘शायद ये सब पहले से लिखा होगा। दोबारा हम साथ आए हैं, लेकिन क्रिएटिव भूख के साथ। इस बार मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं न्यूकमर हूं इसलिए मैं एक्साइटेड हूं और नर्वस भी। आशा है कि मेरा म्यूजिक दोबारा लोगों के दिल को छुए।’

अहान और अनीत की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि सैयारा के बाद अहान और अनीत को दूसरे बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं। अहान ने अली अब्बाज जफर की फिल्म साइन कर ली थी जिसका नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। वहीं अनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म शक्ति शालिनी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनीत के साथ नाना पाटेकर, विशाल जेठवा और विनीत कुमार सिंह भी हैं।

सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैयारा के बारे में बता दें कि इस फिल्म ने भारत में 338 करोड़ रुपये कमाए थे और वर्ल्डवाइड 580 करोड़ रुपये। यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में चौथे नंबर पर थी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।