Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSaiyaara Fame Ahaan Panday And Aneet Padda Are Dating Karan Johar Almost Confirms
क्या रिलेशनशिप में हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा? करण जौहर ने दिया हिंट, यूजर्स बोले- 'अब तो कंफर्म है'

क्या रिलेशनशिप में हैं अहान पांडे और अनीत पड्डा? करण जौहर ने दिया हिंट, यूजर्स बोले- 'अब तो कंफर्म है'

संक्षेप:

यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस 'सैयारा' 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी काफी शानदार नजर आई। रिलीज के साथ ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

Nov 20, 2025 07:08 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

'सैयारा' इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई है। इस फिल्म से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया और रातों-रात इंडस्ट्री में छा गए। दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया। इस फ्रेश जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों के दिलों को छू गई थी। यही नहीं, मूवी में उनके रोमांस के चर्चे ही नहीं हुए बल्कि ऑफस्क्रीन भी इनके रिलेशनशिप में होने के रूमर्स फैले हुए हैं। लेकिन अब ये अफवाहें सच लगने लगी है। ऐसा तब से हुआ जब से करण जौहर ने इसके रिलेशनशिप में होने का हिंट दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'अहनीत' के रिलेशनशिप में होने का दिया हिंट

दरअसल, फिल्म मेकर करण जौहर हाल ही में ग्लोबल स्पोर्ट्स आइकन सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट "सर्विंग इट अप विद सानिया" का हिस्सा बने। इस दौरान बात करते हुए उन्होंने 'अहनीत' (अहान पांडे और अनीत पड्डा) को 'आईटी कपल' कहा। करण ने दोनों के डेटिंग को लेकर हिंट देते हुए कहा, 'अभी तक उनकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है, इसलिए अगर वे डेटिंग करने वाले हैं, तो मुझे नहीं पता कि ऐसा होगा या नहीं, क्योंकि मैंने अभी तक इसे चेक नहीं किया है।' बस फिर क्या था करण के इस बयान के बाद उनके डेटिंग की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इस पर नेटिजन्स का मानना है कि करण ने बातों ही बातों में अहान-अनीत के डेटिंग को कंफर्म किया है।

जानें कलेक्शन

बता दें यशराज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस 'सैयारा' 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी काफी शानदार नजर आई। रिलीज के साथ ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन 570.67 करोड़ रुपये बताया गया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।