Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSaiyaara Box Office Collection Day 7 Ahaan Panday And Aneet Padda Debut Movie Thursday Report
BO Day 7: पहले हफ्ते 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 7वें दिन भी हुई नोटों की बारिश

BO Day 7: पहले हफ्ते 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 7वें दिन भी हुई नोटों की बारिश

संक्षेप: यशराज बैनर तले बनी 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना जलवा दिखा दिया है। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' को देख लोग इनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Thu, 24 July 2025 10:30 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही हैं। मोहित की इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार था। दर्शक मोहित सूरी की इस रोमांटिक फिल्म में न्यू एक्टर अहान पांडे को देखने के लिए बेताब थे। ऐसे में अहान पांडे की डेब्यू फिल्म 'सैयारा' 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी बीच अब 'सैयारा' के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए फिल्म ने गुरुवार को कितने करोड़ की कमाई की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

'सैयारा' ने अब तक कितना कमाया

यशराज बैनर तले बनी 'सैयारा' में अहान पांडे और अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही अपना जलवा दिखा दिया है। मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' को देख लोग इनकी एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने अहान की एक्टिंग देखने के बाद उन्हें फ्यूचर सुपरस्टार तक का टैग दे दिया है। 'सैयारा' को क्रिटिक्स के साथ-साथ स्टार्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। 'सैयारा' ने ओपनिंग डे 21 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। ऐसे में अब के सातवें दिन के शुरुआती कलेक्शन सामने आ चुका है। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सैयारा' ने को खबर लिखने तक 15.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ये अभी फाइनल आंकड़े नहीं है। फाइनल रिपोर्ट के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

डे वाइज देखें 'सैयारा' का कलेक्शन

डे 1- 21.5 करोड़

डे 2- 26 करोड़

डे 3- 35.75 करोड़

डे 4- 24 करोड़

डे 5- 25 करोड़

डे 6- 21.5 करोड़

डे 7- 15.13 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 168.88 करोड़ (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।