
Box Office: सैयारा के आगे नहीं चली अजय देवगन, सिद्धांत की फिल्में, सोमवार को कमाए सिर्फ इतने करोड़
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म सैयारा लगातार तीसरे सोमवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छाई रही। फिल्म ने धड़क 2 और सन ऑफ सरदार को पीछे छोड़ते हुए शानदार कमाई कर डाली।
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार तीसरे हफ्ते भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है, साथ ही इसका म्यूजिक भी जबरदस्त है पसंद किया जा रहा है। तीसरे सोमवार की बात करें तो फिल्म ने 2.50 करोड़ का बिजनेस किया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ने पहले हफ्ते में 172.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 107.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। अब तक फिल्म की कुल कमाई 302.25 करोड़ हो चुकी है।

धड़क 2
सैयारा हाल में रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की फिल्म धड़क 2 को कमाई करने का मौका नहीं दे रही है। सैयारा ने इन फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। कमाई की बात करें तो 1 अगस्त को रिलीज हुई धड़क 2 ने पहले वीकेंड में 3.5 करोड़ (शुक्रवार), 3.75 करोड़ (शनिवार), 4.15 करोड़ (रविवार) और सोमवार को सिर्फ 1.40 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर फिल्म का चार दिन का कलेक्शन 12.80 करोड़ ही रहा है।
सन ऑफ सरदार 2
दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 बड़े एक्टर्स के बाद भी कोई खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने पहले दिन 7.25 करोड़, दूसरे दिन 8.25 करोड़, तीसरे दिन 9.25 करोड़ और सोमवार को 2.50 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म का चार दिन का कुल कलेक्शन 27.25 करोड़ रहा।
वॉर 2 करेगी धमाका
अब बॉक्स ऑफिस पर नजरें टिकी हैं साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही फिल्म वार 2 आने वाली है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की इस मेगा बजट स्पाई एक्शन फिल्म को लेकर जबरदस्त रिएक्शन मिल रहा है। अब देखना मजेदार होगा कि सैयारा की कमाई और पॉपुलैरिटी का रिकॉर्ड वॉर 2 तोड़ पाएगी या नहीं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




