आशा भोसले को आखिरी बार देख हैरान थीं सायरा बानो, बोलीं- वह बहुत कमजोर दिख रही थीं

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

आशा भोसले के निधन पर सायरा बानो इमोशनल हैं। उन्होंने बताया कि आशा से आखिरी बार बात कब हुई थी। सायरा ने कुछ पुरानी बातें भी याद कीं। यह भी बताया कि उनको लास्ट टाइम देखकर चौंक गई थीं।

आशा भोसले को आखिरी बार देख हैरान थीं सायरा बानो, बोलीं- वह बहुत कमजोर दिख रही थीं

बॉलीवुड की लेजंडरी सिंगर आशा भोसले के निधन के बाद पूरा देश दुख में है। इंडस्ट्री के लोग उनके साथ बिताए पलों को सोचकर इमोशनल हैं। सायरा बानो ने भी उन्हें याद किया और बताया कि लास्ट टाइम उनसे कब बात की थी। सायरा ने यह भी बताया कि आखिरी बार जब उन्होंने आशा भोसले को देखा तो बहुत शॉक्ड थीं। आशा काफी कमजोर दिख रही थीं।

फोन पर हुई थी बात

सायरा बानो न्यूज18 से बात कर रही थीं। उन्होंने आशा भोसले से अपनी आखिरी मुलाकात याद की। वह बताती हैं, 'मैं हाल ही में रमजान के महीन में उनसे मिली थी। मैंने उनका एक इंटरव्यू देखा था जिसमें वह रमजान, ईद और फास्टिंग के बारे बहुत प्यार से बात कर रही थीं। मैं बहुत हैरान थी। उन्होंने एकता और सद्भावना का खूबसूरत मैसेज दिया था। मैं सुनकर इतनी खुश हुई कि उनसे बात करने के लिए फोन किया था।'

कमजोर दिख रही थीं आशा

सायरा बानो ने बताया, 'वह आखिरी मौका था जब मैंने उनसे बात की थी। तब अहसास ही नहीं था कि वह इतनी जल्दी बीमार हो जाएंगी। मुझे बहुत हैरानी हुई। मुझे याद है देखा था जिसमें वह एक फंक्शन (अर्जुन तेंदुलकर की शादी) में गई थीं और वह बहुत कमजोर लग रही थीं। मैंने आखिरी बार उन्हें तब ही देखा था। उन्हें ऐसा देखना बहुत झटका देने वाला था। मैंने नहीं सोचा था कि वह अचानक इतनी बीमार हो जाएंगी।'

सबसे पहले कहां हुई थी मुलाकात

सायरा बानो ने आशा भोसले से पहली मुलाकात भी याद की। वह बोलीं, 'मैं आशाजी से सबसे पहले एक रिकॉर्डिंग पर मिली थी। उस समय रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर लाइव ऑर्केस्ट्रा होता था और सिंगर्स के लिए माइक के साथ क्यूबिकल होता था। आशाजी, लताजी, मोहम्मद रफी साब और मुकेशजी बहुत अच्छे लोग थे जो कि हम एक्टर्स को अपने साथ क्यूबिकल में बैठने देते थे। हमने कई सारी लाइव रिकॉर्डिंग्स देखीं।'

सायरा के लिए पतली की थी आवाज

सायरा बोलीं, 'रिकॉर्डिंग के समय आशाजी मुझे इशारा भी करती थीं बीच-बीच में। उन्होंने मुझे पहले ही कहा था कि वो अपनी आवाज मेरे लिए बारीक कर रही हैं। मैं उस समय एक न्यूकमर थी। मैं बहुत छोटी थी। स्कूल के बाद सीधे फिल्मों में आ गई थी। मैं पतली थी जिसकी आवाज भी बारीक थी।' सायरा बानो ने उन्हें याद करके कहा कि वह बहुत प्यारी, शरारती और खुश रहने वाली थीं। सायरा ने उन्हें परिवार का हिस्सा बताया। बोलीं, 'वह और लताजी फैमिली फ्रेंड्स रहे हैं। मैंने और दिलीप साहब ने उनके साथ कुछ बढ़िया वक्त गुजारा है। हम खाने के बारे में बात करते थे, आशाजी अच्छे खाने के लिए दीवानी थीं।'

12 अप्रैल को हुआ निधन

आशा भोसले का निधन 12 अप्रैल 2026 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुआ। उन्हें 11 अप्रैल को हॉस्पिटल लाया गया था। परिवार की तरफ से स्टेटमेंट आया था कि उन्हें चेस्ट इन्फेक्शन था।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।