सैफ अली खान को अफसोस अमृता सिंह के साथ नहीं चली शादी, बोले- उनके और मेरे बीच...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सैफ अली खान और उनके परिवार वाले आज भी अमृता सिंह की काफी रिस्पेक्ट करते हैं। वे हमेशा अमृता की जो परवरिश है बच्चों को लेकर उसकी भी तारीफ करते रहते हैं। अब सैफ ने अमृता को लेकर कहा कि उनकी लाइफ में उनका महत्वपूर्ण रोल रहा है।

सैफ अली खान और अमृता सिंह

सैफ अली खान ने करीना कपूर से पहले अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों जब रिलेशन में थे तब अमृता जहां स्टार थीं, वहीं सैफ अपना करियर राइजिंग स्टार थे। सैफ और अमृता का जब तलाक हुआ तब दोनों के बीच कड़वाहट थी, लेकिन अब सैफ ने हाल ही में अमृता की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अमृता का उनकी लाइफ में बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है। सैफ ने यह भी कहा कि भले ही उनकी शादी चली नहीं, लेकिन दोनों बच्चों के पिता बनने को लेकर वह खुश थे।

अमृता मेरी लाइफ में महत्वपूर्ण रही हैं

सैफ ने कहा, ‘मैंने काफी चीजें बोली हैं इसके बारे में और जाहिर सी बात है कि 21 साल काफी छोटी उम्र है और चीजें बदल जाती हैं। हमें पता था कि चीजें चलेंगी नहीं, लेकिन हमारे 2 प्यारे बच्चे हैं। मुझे नहीं पता मैंने कभी पहले ऐसा कहा हो, लेकिन अमृता मेरी लाइफ में काफी महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने मुझे समझा है फिल्म इंडस्ट्री में मेरे नजरिए को लेकर। उनका जो कॉन्ट्रिब्यूशन है मेरी लाइफ में वो काफी अमूल्य है। अफसोस उनके साथ शादी चली नहीं।’

सैफ और अमृता 13 साल तक साथ रहे थे और 2004 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के बीच अब कैसा बॉन्ड है इस पर सैफ ने कहा कि वह खुशनशीब हैं कि वह अमृता के साथ टच में हैं। दोनों जब भी मिलते हैं तो हर महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करते हैं।

अहम मुद्दों पर करते हैं बात

वह बोले, ‘इतने सालों में काफी चीजें सीखी हैं जो बहुत महत्वपूर्ण भी रहे हैं और जैसा कि मैंने कहा कि वह शानदार मां हैं। लेकिन मैं खुशनशीब हूं, मुझे लगता है मेरी एक्स वाइफ और मैं अच्छा बॉन्ड करते हैं। हम आम तौर पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करते हैं और तब जब हम मैं अस्पताल के बेड पर होता हूं जो कि अक्सर होता रहता है। तो हां ये रेगुलर तरह का कॉन्टैक्ट है।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसैफ अली खान को अफसोस अमृता सिंह के साथ नहीं चली शादी, बोले- उनके और मेरे बीच...