सैफ अली खान ने खोला करीना से जुड़ा बेडरूम का ये राज, बोले- रात को हमारे रूम से...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को 14 साल हो गए हैं। अब सैफ ने हाल ही में करीना को लेकर एक ऐसा सीक्रेट खोला जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

saif ali khan and kareena kapoor
सैफ अली खान ने खोला करीना कपूर का राज

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। दोनों अब हाल ही में कपिल शर्मा के शो में गए और इस दौरान सैफ ने अपने और करीना के बेडरूम से जुड़े एक किस्से को शेयर किया है। सैफ ने बताया कि करीना रात को क्या करती हैं जिससे उनके बेडरूम में ढाबे जैसी स्मेल आती है।

कपिल के शो में आए करीना-सैफ

शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें कपिल, सैफ और करीना से पूछते हैं कि वो क्या खाते हैं जो वो इतमे रिफ्रेशिंग लगते हैं। इस पर सैफ बोलते हैं, आज कल हम घी का सप्लाई बहुत लेते हैं। करीना फिर बीच में बोलती हैं गोवर्धन घी। दरअसल, कुछ दिनों पहले जब सैफ, कौन बनेगा करोड़पति शो में आए थे तब उन्हें 2 साल के लिए फ्री घी मिला था। ये सुनते ही सैफ का जो रिएक्शन था वो काफी वायरल हुआ था।

सैफ ने खोला करीना का सीक्रेट

इसके बाद करीना ने कहा, ‘हम घी बहुत लेते हैं।’ कपिल इस बात को सुनकर हैरान हो जाते हैं और कहते हैं सीरियसली आप घी यूज करते हो? सैफ फिर रिक्वेस्ट करते हैं कि क्या वो बता सकते हैं कि करीना कैसे घर में यूज करती हैं? सैफ कहते हैं, ‘करीना सिर्फ घी खाती नहीं हैं बल्कि अपने पैर पर भी रब करती हैं रात में।’ इस पर करीना बोलती हैं इससे नींद अच्छी आती है। सैफ फिर मजाक करते हुए कहते हैं कि सोचिए ये कितनी रोमांटिक चीज है हमारे बेडरूम में ढाबा जैसी स्मेल आती है हर रात। सैफ की बात सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।

सैफ-करीना की शादी को 14 साल हुए पूरे

एनिवर्सरी के मौके पर करीना ने सैफ के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं जो उनकी डेटिंग के दिनों से लेकर अब तक की हैं। फोटोज शेयर कर करीना ने लिखा, एक और साल बीत गया...अभी और बाकी हैं।

बता दें कि सैफ और करीना ने साल 2012 में शादी की थी। इससे पहले तक दोनों लंबे समय तक रिलेशन में थे। दोनों के 2 बच्चे हैं तैमूर अली खान और जहांगीर।

दोनों की प्रोफेशनल लाइफ

सैफ लास्ट फिल्म हैवान में नजर आए थे। फिल्म में सैफ के साथ अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। हालांकि फिल्म चली नहीं थी। अब वह हम हिंदुस्तानी फिल्म में नजर आने वाले हैं। लेकिन अभी इस मूवी को लेकर ज्यादा अपडेट नहीं आया है।

वहीं करीना की बात करें तो वह लास्ट फिल्म दायरा में नजर आई थीं। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में करीना के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। ये फिल्म भी चली नहीं।

रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग में वह स्पेशल कैमियो दे सकती हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसैफ अली खान ने खोला करीना से जुड़ा बेडरूम का ये राज, बोले- रात को हमारे रूम से..