
'मेरा पूरा शरीर…', सैफ पर हुआ था हमला, इस बात को सोचकर आज भी डर जाते हैं एक्टर
Saif Ali Khan Attack: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने खुद पर हुए हमले को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उस रात हमले के बाद वो पैरालाइज हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वो उस हमले में बाल-बाल बचे थे।
साल 2025 की शुरुआत में सैफ अली खान के घर में चोरी की कोशिश हुई थी। इस घटना के दौरान सैफ अली खान पर चाकू से हमला भी हुआ था जिसके बाद सैफ अली खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सैफ अली खान पर हुए हमले से हर कोई हैरान था। अब सैफ अली खान ने खुद पर हुए हमले को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो उस हमले में बाल-बाल बचे थे। सैफ ने कहा कि हमला इतना गंभीर था कि उनका शरीर पैरालाइज भी हो सकता है।
खुद पर हुए हमले को लेकर सैफ ने की बात
द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से खास बातचीत में सैफ अली खान ने कहा, “मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि जिस तरह मैं इस हमले से निकला क्योंकि वो बहुत गंभीर था। मेरी स्पाइनल कॉर्ड में एक छोटा सा कट लग गया था, और उस वजह से मेरा शरीर पैरालाइज हो सकता था क्योंकि कुछ देर के लिए मेरे पैर में कुछ महसूस नहीं हो रहा था।”
आज भी इस चीज का है डर
सैफ अली खान ने कहा कि परमानेंट पैरालिसिस होने का सोच कर उन्होंने अब भी डर लगता है। उन्होंने कहा, “हमेशा बिस्तर पर पड़ रहने या पैरालाइज हो जाने की बात सोचकर डरावनी लगती है और आज भी मुझे डराती है, तो मुझे नहीं पता कि मैं बदल गया हूं, लेकिन मैं खुश हूं कि मैं हेल्दी हूं और मैं उसे लेकर ग्रेटफुल हूं।”
जनवरी में हुआ था सैफ पर हमला
सैफ अली खान पर ये हमला 2025 जनवरी में हुआ था। उस रात सैफ अली खान अपने दोनों बेटों के साथ फिल्म देखकर सोने गए थे। इसके बाद वो अपने कमरे में सोना जा रहे थे कि तभी उनकी हाउस हेल्प उनके कमरे में आई और उसने बताया कि जेह के कमरे में कोई है। इसके बाद सैफ अली खान जेह के रूम में गए। वहां पर सैफ अली खान पर चोरी करने आए आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




