
करीना के दूसरे एक्टर संग काम करने पर सैफ को होती थी जलन, बोले- समझ नहीं आता था...
सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वह करीना को डेट कर रहे थे, तब जब एक्ट्रेस किसी दूसरे एक्टर संग काम करती थीं तो उन्हें बहुत जलन होती थी।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान बॉलीवुड के बेस्ट और पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। दोनों ने कई साल की डेटिंग के बाद शादी की और आज दोनों भले ही पैरेंट्स बन गए हैं, लेकिन दोनों का जो प्यार है वो पहले की तरह बरकरार है। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट किया है, लेकिन हाल ही में सैफ ने बताया कि जब करीना दूसरे एक्टर्स के साथ काम करतीं तो उन्हें जलन होती थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि समय के साथ-साथ कैसे उनका रिश्ता स्ट्रॉन्ग हुआ है।
क्यों होती थी जलन
सैफ ने अपने डेटिंग के दिनों को याद कर माना कि वह पहले करीना के दूसरे एक्टर्स संग काम करने पर इनसेक्योर होते थे और उन्हें जलन होती थी। वह बोले, 'शुरुआत में, मेरे लिए सब डील करना आसान नहीं था, शायद मुझे जलन होती थी और समझ नहीं आता था कि उनके किसी दूसरे आदमी के साथ काम करने पर कैसे रिएक्ट करूं। वो सब नया था मेरे लिए। ये सब इमोशन्स आपको मैच्योरिटी के साथ हैंडल करना चाहिए और आपको ट्रस्ट होना चाहिए। मैं खुद नॉर्मली लड़कियों के साथ जाता था जिनका फिल्मों से कुछ लेना-देना नहीं है। जिस बात ने मुझे चौंका दिया, वह यह था कि मेरे राइवल्स उनके पार्टनर होंगे और मैं सोचने लगा, 'यह सब कैसे होगा?''
करीना की खुशी के लिए कुछ भी करेंगे
सैफ ने यह भी कहा कि वह हमेशा करीना की खुशी को चुनेंगे, बाकी सबसे ऊपर, भले ही इसका मतलब राइवल की सक्सेस का जश्न मनाना हो।
करीना को पाकर खुशनसीब हैं सैफ
सैफ ने आगे करीना की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह शानदार महिरा हैं और मैं खुशनसीब हूं कि वह मेरे साथ हैं क्योंकि वह काफी पेशंस वाली महिला हैं। मैं उनकी तारीफ में बोलता ही जाऊंगा। उन्होंने हमारे घर को काफी अच्छा बनाया है। वह कैमरे के सामने क्रिएटिव हैं, लेकिन हमारे साथ भी वह उतनी ही क्रिएटिव होती हैं।’
करीना और सैफ का रिलेशन
बता दें कि सैफ और करीना के रिलेशन की शुरुआत फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान हुई। साल 2007 में दोनों का रिलेशन पब्लिक हुआ और फिर 2008 में सैफ ने करीना के नाम का टैटू बनाया। दोनों ने फिर साल 2012 में शादी की, 2016 में तैमूर का जन्म हुआ और साल 2021 में छोटे बेटे जेह का।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




