4 करोड़ में बनी सैफ अली खान की ये फिल्म थी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप, 7.1 है IMDb रेटिंग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आज हम आपको सैफ अली खान की एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो एक इंग्लिश फिल्म है। इंग्लिश फिल्म सुनकर अगर आप ये समझ रहे हैं कि ये कोई हॉलीवुड की फिल्म है तो आप गलत हैं। ये इंग्लिश फिल्म एक इंडियन फिल्म है। 

4 करोड़ में बनी सैफ अली खान की ये फिल्म थी बॉक्स ऑफिस फ्लॉप, 7.1 है IMDb रेटिंग

भारत में कुछ ऐसी इंडियन फिल्म्स बनीं जो हिंदी में नहीं बल्कि इंग्लिश भाषा में रिलीज की गईं। इन फिल्मों में एक फिल्म सैफ अली खान की है। ये फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। आज हम आपको सैफ अली खान की उसी इंग्लिश फिल्म के बारे में बता रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी, पर फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग अच्छी है। फिल्म को साल 2007 में हिंदी भाषा में भी रिलीज करने का प्लान किया गया था। हालांकि, बाद में ये फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं की गई।

किसने डायरेक्ट की थी ये फिल्म?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उस फिल्म का नाम है बीईंग सायरस। बीईंग सायरस एक डार्क कॉमेडी साइकोलॉजिक्ल थ्रिलर है। इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है। ये होमी अदाजानिया की डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म थी।

होमी अदजानिया की बात करें तो उन्हें ‘कॉकटेल’, ‘मर्डर मुबारक’, ‘फाइंडिंग फैनी’ और ‘अंग्रेजी मीडियम’ के लिए जाना जाता है। अब जल्द ही सिनेमाघरों में होमी अदजानिया की फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होगा। फिल्म के सीक्वल में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

सैफ अली खान के साथ नजर आए थे ये सितारे

'बीईंग सायरस' में सैफ अली खान लीड रोल में नजर आए थे और ये फिल्म सैफ अली खान की पहली इंग्लिश फीचर फिल्म थी। सैफ अली खान के अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया, नसीरुद्दीन शाह, बोमन ईरानी और मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आए थे।

डार्क कॉमेडी के साथ-साथ सस्पेंस का भी तड़का

बीईंग सायरस की बात करें तो एक डार्क कॉमेडी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सैफ अली खान ने सायरस मिस्त्री का रोल निभाया है। सायरस मिस्त्री पंचगनी में सेवानिवृत्त मूर्तिकार दिनशॉ के घर पहुंचता है। इस परिवार के साथ रहते-रहते सायरस मिस्त्री को परिवार के कई गहरे राज पता चलते हैं। ये फिल्म आपको अंत तक खुद से बांधे रखेगी।

बीईंग सायरस का बजट और कमाई

boxofficeindia.com के मुताबिक, बीईंग सायरस का बजट 4 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 5.42 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, दुनियाभर में फिल्म की कमाई 6.42 करोड़ के आसपास थी। फिल्म को भारत में 80 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।

सैफ अली खान की फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

सैफ अली खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही फ्लॉप हो गई हो, लेकिन क्रिटिक्स से फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग भी 7.1 है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज हुई थी।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।