अर्जुन कपूर संग डेटिंग की खबरों पर साहिबा ने तोड़ी चुप्पी, जानें आखिर हैं कौन जिनके साथ जुड़ा एक्टर का नाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अर्जुन कपूर का साहिबा बाली के साथ नाम काफी जोड़ा जा रहा था। वैसे अर्जुन ने तो इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया, लेकिन साहिबा ने इस पर अपनी बात रखी है।

अर्जुन कपूर और साहिबा
अर्जुन कपूर और साहिबा

अर्जुन कपूर को हाल ही में भारत वर्सेस इंग्लैंड के तीसरे ओडीआई में स्पॉट किया गया। हालांकि जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो थीं अर्जुन के साथ नजर आईं साहिबा बाली। दोनों को साथ में स्टैन्ड्स में स्पॉट किया गया और ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी थीं।

साहिबा ने क्या कहा

खैर अभी तक इन खबरों पर अर्जुन का रिएक्शन तो नहीं आया, लेकिन साहिबा ने जरूर इस पर रिएक्ट किया है। उन्होंने अर्जुन के साथ फोटो शेयर कर लिखा, हर चीज पर विश्वास मत करो।

आखिर कौन हैं साहिबा बाली

इतना ही नहीं दोनों की डेटिंग की खबरें भी आने लगी थीं। लेकिन अब फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं साहिबा बाली?

संडे गार्जियन लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक साहिबा बाली का जन्म 5 दिसंबर 1994 को हुआ था और वह कश्मीरी परिवार से हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इकॉनोमिक्स में पढ़ाई की है और फिर यूके में आगे की पढ़ाई की।

एक्टर बनने से पहले वह मार्केटिंग में काम करती थीं और जोमैटो संग भी काम कर चुकी हैं।

एक्टिंग में कैसे हुई करियर की शुरुआत

साहिबा की एक्टिंग की शुरुआत फिल्ममेकर इम्तियाज अली से हुई। इम्तियाज ने लैला मजनू के ऑडिशन के लिए उन्हें बुलाया। हालांकि लास्ट में यह किरदार तृप्ति डिमरी को मिला। लेकिन उन्होंने तृप्ति की बहन का किरदार निभाया और एक्टिंग में अपने करियर की शुरुआत की।

इसके बाद साहिबा, बार्ड ऑफ ब्लड में काम किया और अमर सिंह चमकीला में जर्नलिस्ट का किरदार निभाया था। इसके अलावा साहिबा फिल्टरकॉपी के साथ भी काम चुकी हैं और कंटेंट क्रिएटर भी हैं।

जब अर्जुन के बर्थडे पर किया था पोस्ट

बता दें कि इससे पहले अर्जुन के बर्थडे पर साहिबा ने अर्जुन को विश करते हुए उनके साथ फोटो शेयर की थी और लिखा था कि हैप्पी बर्थडे टू सबका बेस्टी। बस अब और वजन मत कम करो और बहुत सारा केक खाओ।

इस पर अर्जुन ने जवाब दिया था तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं मुझे ज्वाइन करने के लिए। उस वक्त भी दोनों को लेकर फैंस के मन में सवाल खड़े हो रहे थे।

अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ

अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट मेरे हसबैंड की बीवी में नजर आए थे जिसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर लीड रोल में थे। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। अभी अर्जुन ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कई अनाउंसमेंट नहीं की है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।