शशि कपूर ने 'बी-ग्रेड' कहकर ठुकराया, बाद में करनी पड़ी मिन्नतें, मुमताज ने ऐसे लिया बदला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साल 1970 में आई इस फिल्म में शशि कपूर ने मुमताज के साथ काम करने से मना कर दिया था। जब फिल्म रिलीज हुई तो यह ब्लॉकबस्टर हिट हो गई। बाद में मुमताज ने कुछ इस तरह शशि कपूर से बदला लिया।

शशि कपूर ने 'बी-ग्रेड' कहकर ठुकराया, बाद में करनी पड़ी मिन्नतें, मुमताज ने ऐसे लिया बदला

साल 1970 में आई फिल्म 'सच्चा झूठा' काफी पसंद की गई थी। मनमोहन देसाई ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और लीड रोल में थे राजेश खन्ना। इसके अलावा विनोद खन्ना, मुमताज, कमल कपूर और जगदीश राय ने अन्य अहम किरदार निभाए थे। कहानी एक चोर की है जो कुछ वक्त के लिए अपने एक हमशक्ल को अपनी जगह लेने का जिम्मा सौंपता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बेगुनाह भोला फंस जाता है और अब उसे अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी। फिल्म काफी दमदार थी और इसे IMDb पर 6.6 रेटिंग मिली हुई है। अगर आप इस फिल्म को घर बैठे एन्जॉय करना चाहते हैं तो यह जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

शशि कपूर ने क्यों ठुकराई थी फिल्म

फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज का काम काबिल-ए-तारीफ था। हालांकि कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म पहले शशि कपूर को ऑफर की गई थी। कहते हैं कि शशि कपूर ने यह कहते हुए इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था कि वह एक बी-ग्रेड स्टंट एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते हैं। दरअसल मुमताज तब तक इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा टाइपकास्ट की जा चुकी थीं। उन्होंने कई बी-ग्रेड एक्शन फिल्मों में फीमेल लीड रोल किए थे और दारा सिंह जैसे एक्टर्स के साथ फौलाद और सैमसन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थीं। प्रोड्यूसर मुमताज को पहले ही 'सच्चा झूठा' के लिए कास्ट कर चुके थे, बारी लीड एक्टर कास्ट करने की थी।

मुमताज के दिल पर लगी थी यह बात

इस फिल्म में डबल रोल के लिए जब वो शशि कपूर के पास गए तो उन्होंने अपनी A लिस्ट फिल्मों की इमेज बचाने के लिए फिल्म ठुकरा दी। उनकी वजह मुमताज को बहुत खटकी थी। एक्ट्रेस ने बाद में शशि कपूर से कहा भी था, 'देखना एक दिन तुम खासतौर पर मेरे साथ काम करना चाहोगे।' हालांकि शशि कपूर से जब बाद में इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहकर बात टाल दी कि मामला ऐसा नहीं था। एक तरफ जहां यह फिल्म मुमताज के लिए लॉटरी का टिकट हो गई, वहीं दूसरी तरफ राजेश खन्ना के लिए भी फायदे का सौदा साबित हुई। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह रही थी।

सही साबित हो गई मुमताज की भविष्यवाणी

शशि कपूर की ठुकराई यह फिल्म राजेश खन्ना के लिए किस्मत की चाभी साबित हो गई। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही। यह उस साल (1970) की दूसरी सबसे ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी थी। राजेश खन्ना की यह फिल्म तो हिट हुई ही, इसको जोड़कर उन्होंने एक लाइन में कुल 17 बैक टू बैक हिट दे डाली थीं, जिसकी वजह से शशि कपूर को अपनी सुपरस्टार की कुर्सी डोलती नजर आने लगी। रही बात मुमताज की तो साल 1974 में 'चोर मचाए शोर' के जरिए उनकी भविष्यवाणी सही साबित हो गई। क्योंकि वो इंडस्ट्री की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस बन चुकी थीं। इसी फिल्म के लिए शशि कपूर ने कहा था कि वो यह फिल्म तभी करेंगे जब हीरोइन मुमताज होंगी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।