सैफ अली खान की बहन ने आज तक शादी क्यों नहीं की? बोलीं- मेरा तो बहुत मन था..

लाइव हिन्दुस्तान
share

सबा पटौदी ने 50 की उम्र में भी सिंगल होने की बात पर कहा कि मर्द आज भी पूरी तरह मजबूत और आत्मनिर्भर औरतों को स्वीकार नहीं कर पाए हैं।

Saba Pataudi
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने बताया कि वह क्यों आज तक सिंगल हैं।

फिल्म फैमिली से होने के बावजूद सैफ अली खान और सोहा अली खान की बहन, सबा पटौदी लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। सैफ और सोहा ने अपनी मां शर्मिला टैगोर की तरह एक्टिंग की दुनिया को अपनाया। वहीं सबा पटौदी ने अपने पिता की विरासत के तौर पर 1000 करोड़ की वैल्यूएशन वाले औकाफ-ए-शाही को संभाला। वह इसकी चीफ ट्रस्टी हैं और एक कमाल की जूलरी डिजाइनर हैं। सबा पटौदी की उम्र 50 साल हो चुकी है, और वह सिंगल हैं। एक हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने शादी नहीं करने के पर बात की और बताया कि यह कोई जान-बूझकर लिया गया फैसला नहीं था। बात कुछ और ही है।

क्यों नहीं की सबा पटौदी ने अब तक शादी?

सबा पटौदी ने बताया कि उन्हें वह सही इंसान ही नहीं मिला जिसके साथ वह घर बसाने का सपना बुन सकें। सबा ने कहा कि वह तो शादी करने के लिए आज भी तैयार हैं अगर उन्हें कोई ठीक इंसान मिल जाए। सबा ने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उन्हें जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनना सिखाया है, और यही वो गुण हैं जो वह अपने पार्टनर में भी देखना चाहती हैं। सबा ने 'शी द पीपल' के साथ बातचीत में कहा, “मैं अपनी चॉइस से सिंगल नहीं हूं, मेरा तो बहुत मन था कि एक जीवनसाथी हो।”

सबा ने बताया कैसा लाइफ पार्नटर चाहिए

सबा ने तापसी पन्नू की कही एक बात का जिक्र करते हुए अपने इमोशन्स को जाहिर किया और कहा कि जैसा उन्होंने कहा था कि उन्हें लाइफ पार्टनर के तौर पर एक मैच्योर और समझदार आदमी चाहिए, लेकिन उन्हें अभी तक बस बहुत सारे लड़के मिले हैं। सबा ने कहा, “मेरे पिता ने मुझे बहुत छोटी उम्र से ही जिम्मेदार और आत्मनिर्भर होना सिखाया है। तो मैं अब्बा से कहा करती थी कि आपने मुझे थोड़ा अलग होना सिखाया है, मैं किसी ऐसे का हाथ नहीं थामूंगी जिसे यही नहीं पता है कि जिम्मेदारियां क्या होती हैं।”

ऐसी लड़कियों को जल्दी नहीं मिलते पार्टनर

सबा ने बताया कि कैसे मजबूत और आत्मनिर्भर लड़कियों को पार्टनर ढूंढने में परेशानी होती है। हालांकि वह सिंगल होने को अकेलेपन के साथ जोड़कर नहीं देखतीं। सबा ने इसी इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा, “मर्द आज भी मजबूत औरतों को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर पाए हैं। तो हां यह अकेलापन है, लेकिन निर्भर करता है कि आप अकेलेपन को किस तरह परिभाषित करते हैं। जैसे मैं वह इंसान हूं जिसे आप अकेला छोड़ दीजिए और इस दौरान मैं अपने आप के साथ काफी खुश महसूस कर सकती हूं।”

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसैफ अली खान की बहन ने आज तक शादी क्यों नहीं की? बोलीं- मेरा तो बहुत मन था..