
दिव्येंदु शर्मा की ‘साली मोहब्बत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगी फिल्म
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा प्रोडक्शन में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं आज उनकी दूसरी फिल्म ‘साली मोहब्बत’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
जी5 की नई थ्रिलर फिल्म ‘साली मोहब्बत’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर देखने के बाद लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म को टिस्का चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। वही टिस्का, जिन्होंने ‘तारे जमीन पर’ में ईशान की मां का किरदार निभाकर दर्शकों के दिल में एक अलग जगह बनाई थी। इस बार उन्होंने कैमरे के पीछे खड़े होकर अपनी पहली फीचर फिल्म डायरेक्ट की है और उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म में राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा और अनुराग कश्यप को कास्ट किया है।
फिल्म की कहानी
ट्रेलर यह दिखाता है कि कहानी छोटे और शांत दिखने वाले शहर फुरसतगढ़ में सेट है। यहां स्मिता (राधिका आप्टे) नाम की एक साधारण, सलीके से अपनी जिंदगी जी रही महिला रहती है। सब कुछ सामान्य लग रहा होता है, तभी शहर में एक दिन डबल मर्डर हो जाता है और अचानक इसका इल्जाम स्मिता पर आ जाता है। स्थानीय पुलिस अधिकारी रतन, जिसका रोल दिव्येंदु ने निभाया है, मामले में जितना गहराई में जाता है, उसका शक स्मिता पर और मजबूत होता जाता है।
फिल्म की रिलीज डेट
‘साली मोहब्बत’ को जियो स्टूडियोज और मनीष मल्होत्रा के स्टेज5 प्रोडक्शन ने मिलकर बनाया है। फिल्म पहले ही IFFI और शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है, जहां इसे सराहना भी मिली है। अब बारी दर्शकों की है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो 12 दिसंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




