Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRoja Movie Kissa Why Actress Madhu Wore Snow Boots with Saree
रोजा मूवी का यह सीन गलती नहीं थी, एक्ट्रेस ने बताया मेकर्स ने क्यों किया यह अजीब प्रयोग

रोजा मूवी का यह सीन गलती नहीं थी, एक्ट्रेस ने बताया मेकर्स ने क्यों किया यह अजीब प्रयोग

संक्षेप:

Roja Movie Kissa: कम लोग जानते हैं कि रोजा फिल्म का यह सीन गलती नहीं था, बल्कि मेकर्स ने जान बूझकर ऐसा किया था। तो चलिए जानते हैं कि उस दौर की आइकॉनिक हिट फिल्म के बारे में यह किस्सा।

Jan 12, 2026 03:30 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

साल 1992 में आई फिल्म 'रोजा' उस दौर की सुपरहिट मूवी थी। कहानी तमिलनाडु के एक गांव में रहने वाली लड़की रोजा की है, जो अपने पति की खोज में निकलती है जिसका आतंकवादी अपहरण कर लेते हैं। फिल्म की आज भी IMDb पर रेटिंग 8.1 है। फिल्म में एक सीन है जिसमें एक्ट्रेस मधू साड़ी के साथ स्नो बूट पहने नजर आई थीं। जाहिर तौर पर यह कॉम्बिनेशन बड़ा अजीब सा लगता है, लेकिन क्या आपको इसकी वजह पता है? मधू ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद यह वजह बताई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साड़ी के साथ क्यों पहने स्नो बूट?

"जब मैं पहली बार शूटिंग में वो स्नो वाला माउंटेन देखती हूं, तो वह वाकई में मेरे लिए पहली बार था। आपको यह भी याद होगा कि मैंने शिफॉन की साड़ी पहनी है, और आपने मेरे हीरो को देखा होगा, उन्होंने स्वेटर, मफलर और सूट पहना हुआ है, जबकि मैं सिर्फ चप्पल में खड़ी थी। मैं वहां दो घंटे भी नहीं टिक पाई और मेरे पैरों में कोल्ड फ्रॉस्ट होने लगा था। मणि सर, जो एस्थेटिकली बिल्कुल परफेक्ट हैं, उन्होंने मेरी हालत देखने के बाद मुझे चप्पल की जगह स्नो बूट्स पहनने को कहा।"

गलती नहीं जान बूझकर किया गया

मधू ने बताया, "आप गौर से देखें तो उस गाने में, जहां मैंने पीले रंग की शिफॉन साड़ी पहनी है, वह काफी फनी लगता है।" बता दें कि मधू का फिल्म में यह सीन कई लोगों को गलती मालूम देता है, लेकिन यह गलती नहीं थी बल्कि मेकर्स ने ऐसा जान बूझकर किया था। फिल्म की कहानी भले ही कश्मीर में बेस्ड है, लेकिन वहां उस वक्त खराब हालातों के चलते इसकी शूटिंग कश्मीर में नहीं हो सकी थी। मेकर्स ने उससे मिलती जुलती लोकेशन्स की तलाश की और फिर हिमाचल, ऊटी, मनाली और कूर्ग में शूट किया।

फिल्म की लागत और कुल कमाई

ए आर रहमान की यह पहली फिल्म थी जिसके लिए उन्हें 25 हजार रुपये दिए गए थे। फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये था और बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो इस फिल्म ने तब 12 से 15 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म असल में तमिल भाषा में बनी थी, लेकिन फिर उत्तर भारतीयों के लिए इसे हिंदी में डब किया गया था। फिल्म का म्यूजिक इतना पसंद किया गया कि इसकी मोटी कमाई म्यूजिक से हो गई थी।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।