रोहित शेट्टी ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, कहा- 'जिंदगी में ही एक्शन...'
प्रोफेशनल लाइफ के साथ रोहित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अब रोहित शेट्टी ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। रोहित शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टरों में से एक रहे हैं, जिन्होंने अपने करियर में सिम्बा, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम और गोलमाल जैसी फ्रेंचाइजी दी हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'गोलमाल 5' की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ रोहित अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच अब रोहित शेट्टी ने एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
फायरिंग के बाद रोहित ने किया मजाकिया पोस्ट
याद दिला दें कि हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। इस बात को लेकर उनके फैंस काफी परेशान थे। ऐसे में अब रोहित ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद, मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया। रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रोहित ब्लैक कलर की टी शर्ट और ब्लैक चश्मा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस लुक में हमेशा ही तरह वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
कैप्शन ने खींचा ध्यान
रोहित शेट्टी ने अपनी इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'इतने साल एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने में बिताए, अब साला जिंदगी में ही एक्शन और कॉमेडी चल रही है।' रोहित का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के भर-भरकर रिएक्शन आ रहे हैं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
रोहित शेट्टी की तस्वीर पर आए कमेंट्स की बात करें तो लोगों ने मजेदार रिएक्शन देते हुए उनसे सवाल भी किया कि वो आखिर किस पर तंज कस रहे हैं। यही नहीं ज्यादातर लोग उनके कमेंट सेक्शन में ये पूछते हुए नजर आए कि आखिर 'खतरों के खिलाड़ी' का अगला सीजन कब आएगा? एक यूजर ने लिखा, 'जिंदगी का मतलब ही एक्शन और ड्रामा है। इसलिए आप 'सिंबा' बनो। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'गोलमाल 5' से सब बदल जाएगा। एक यूजर ने लिखा- 'चिंता मत करिए, धांसू कमबैक होने वाला है।' ऐसे कई और कमेंट्स रोहित के इस पोस्ट पर आ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


