
रोहित शेट्टी बोले- दो और दो पांच की कॉपी नहीं गोलमाल 5, आपको पता है इस क्लासिक मूवी की कहानी?
रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 को लेकर चल रहीं तरह-तरह की खबरों का अब उनकी टीम ने खंडन किया है। चर्चा थी कि फिल्म क्लासिक मूवी दो और दो पांच पर बेस्ड है। टीम ने इस पर स्टेटमेंट दिया है।
डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपनी चर्चित ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' को लेकर मीडिया में आई रिपोर्ट से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। हाल में एक वेबसाइट की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 'गोलमाल 5' क्लासिक फिल्म 'दो और दो पांच' से इंस्पायर्ड होगी। इसे पूरी तरह से खारिज करते हुए डायरेक्टर की टीम ने कहा है कि 'गोलमाल 5' और 'दो और दो पांच' के बीच लिंक की खबरें बिल्कुल फर्जी हैं। साथ ही ऐसी अफवाहें न फैलाने का अनुरोध किया है।
क्या बोली रोहित शेट्टी की टीम
रोहित शेट्टी की टीम ने ऑफिशियल बयान में कहा है कि फिल्म 'गोलमाल 5' को लेकर मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत और निराधार हैं। यह साल 1980 की फिल्म 'दो और दो पांच' से ना तो इंस्पायर्ड है और न ही उस पर बेस्ड है। बयान में आगे कहा गया है कि 'गोलमाल 5' से जुड़ी जानकारी ऑफिशियल सोर्स से ही ली जानी चाहिए। अगर कोई इस तरह की झूठी रिपोर्ट छापता या शेयर करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोलमाल में हो सकते हैं अक्षय
'गोलमाल 5' में एक बार फिर अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, शरमन जोशी और कुणाल खेमू तो होंगे ही, अक्षय कुमार के भी होने के पूरे चांस हैं। इसकी शूटिंग फिल्म सिटी मुंबई में इसी महीने शुरू होने की उम्मीद है और संभावना जताई जा रही है कि अगले साल पर्दे पर आएगी। हालांकि, रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के बाद से सिक्यॉरिटी को लेकर भी एक बड़ा कंसर्न है। रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ाने के बाद अब मुबंई पुलिस फिल्म के शुरू होने से पहले सेट और कास्ट की सिक्यॉरिटी को लेकर भी चर्चा कर रही है। बता दें कि मार्च में फिल्म का शूट शुरू होने की खबरें हैं।
क्या है दो और दो पांच की कहानी
ऐक्शन-कॉमेडी फिल्म 'दो और दो पांच' में मशहूर जोड़ी अमिताभ बच्चन और शशि कपूर लीड रोल में थे। फिल्म दो शातिर ठगों की कहानी है, जो एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं। दोनों एक ही बच्चे को किडनैप करने के मिशन पर निकलते हैं, लेकिन बाद में दोस्त बन जाते हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, राजेश रोशन के सुपरहिट म्यूजिक की वजह से फिल्म उस दौर में काफी पसंद की गई थी। लीड ऐक्ट्रेस के रोल में हेमा मालिनी और परवीन बाबी थीं।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




