Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडRohit Shetty Says I Have Done 17 Films And Have Not Got A Single Award I Am Only Invited For Hosting Award Shows
रोहित शेट्टी ने बयां किया अपना दुख, बोले- इतनी फिल्में दी और आज तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला

रोहित शेट्टी ने बयां किया अपना दुख, बोले- इतनी फिल्में दी और आज तक कोई अवॉर्ड नहीं मिला

संक्षेप:

रोहित शेट्टी का कहना है कि उन्होंने आज तक 17 फिल्में की हैं, लेकिन आज तक उन्हें कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला है। उन्होंने इसके अलावा इंडियन सिनेमा को लेकर भी बात की।

Jan 08, 2026 10:37 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रोहित शेट्टी बॉलीवुड के पॉपुलर फिल्ममेकर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, उनकी ज्यादातर मूवीज एक्शन मूवीज होती हैं और हमेशा उनकी फिल्मों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता है। इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती है। अब रोहित ने हाल ही में इंडियन नेशनल सिने अकादमी अवॉर्ड्स के दौरान खुद का मजाक बनाया और कहा कि मेरा अवॉर्ड्स से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला है अब तक

रोहित ने कहा, मेरा और अवॉर्ड्स का दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। मैंने 17 फिल्में की और कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला, मुझे सिर्फ अवॉर्ड्स शो को होस्ट करने के लिए बुलाया जाता है।

हमें हिंदी सिनेमा के तौर पर पहचाना जाना चाहिए

रोहित ने आगे कहा, 'किसी भी फिल्म की सक्सेस का दुख पॉइंट यह है कि चाहे वह कितनी भी बड़ी हिट क्यों ना हो, ऑडियंस कभी 4 करोड़ से ज्यादा नहीं होती। इसके पीछे की वजह भी लैंगवेज बैरियर है। इसके अलावा हमें बॉलीवुड, टॉलीवुड या कॉलीवुड कहने पर ज्यादा प्राउड नहीं होना चाहिए, हमें हिंदी सिनेमा के तौर पर पहचाना जाना चाहिए, इंडियन सिनेमा या तेलुगु सिनेमा।'

रोहित की फिल्में

रोहित की फिल्मों की बात करें तो लास्ट उनकी फिल्म सिंघम अगेन रिलीज हुई थी जो साल 2024 में आई थी। फिल्म सुपरहिट थी और इसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ भी थे। इसके बाद से रोहित की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें:रोहित के कॉप यूनिवर्स में आएंगी 'DCP वर्तिका'? ‘हाथीराम’ संग करना चाहती हैं काम

गोलमाल 5 लेकर आएंगे रोहित

हालांकि अब वह गोलमाल 5 लेकर आ रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल शूटिंग शुरू हो जाएगी जिसमें अजय देवगन, शरमन जोशी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, अरशद वारसी और तुषार कपूर भी होंगे। हालांकि फीमेल एक्ट्रेस को लेकर कोई अपडेट नहीं है।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।